.

.

.

.
.

दुर्घटना व अपराध की ख़बरें :: अनियंत्रित स्कार्पियो के पलट जाने से आधा दर्जन घायल .....

 रानी की सराय ::अनियंत्रित स्कार्पियो के पलट जाने से आधा दर्जन घायलआजमगढ़ :: रानी की सराय थाने के चकिया गांव के पास बुधवार की रात में अनियंत्रित स्कार्पियो के पलट जाने से आधा दर्जन लोग घायल हो गए। वहीं मुबारकपुर थाने के बिंद मठियां गांव के पास बुधवार की रात में अज्ञात वाहन के चपेट में आने से बाइक सवार अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मेहनगर थाना क्षेत्र से स्कार्पियो सवार बुधवार की शाम को रानी की सराय क्षेत्र के चकिया गांव में गोदभराई कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थे। बुधवार की देर रात में वापस घर लौट रहे थे। इस बीच चकिया के पास ही मुख्य मार्ग पर स्कार्पियो अनियंत्रित हो कर पलट गई। इसमें सवार आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए। घायलों को ग्रामीणों ने प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराया। सुबह तक इलाज के बाद सभी घर चले गए।

मुबारकपुर ::अज्ञात वाहन की चपेट में बाइक सवार हुआ घायल मुबारकपुर थाने के बिंद मठिया गांव निवासी 55 वर्षीय महेश गिरी पुत्र हेमराज गिरी बुधवार की शाम को बाइक से बाजार आ रहा था। इस बीच गांव से निकलते ही रोड पर अज्ञात वाहन के चपेट में आ गया और बाइक सवार महेश गिरी गंभीर रूप से घायल हो गया।


दीदार गंज :: मड़ई में लगी आग , मवेशी जले मार्टिनगंज तहसील छेत्र के मुहचुरा गांव निवासी दलित बंशराज पुत्र स्व0 झगडू राम की मंडई मे
अज्ञात कारणों से आग लग जाने से उसमें बंधी हुई चार बकरियां झुलस गयी जिसमें से दो की मौत हो गयी। मंडई में बंधी हुई तीन गायों को गांव वालों की मदद से बचा लिया गया है तथा लोगों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment