.

.

.

.
.

उत्तरपूर्व राज्यों में मिली सफलता से खुश भाजपा नगर इकाई ने मनाया विजय उत्सव

आजमगढ़: त्रिपुरा, नागालैंड व मेघालय विधानसभा चुनाव में मिली सफलता का जश्न भारतीय जनता पार्टी नगर द्वारा रविवार को नगर अध्यक्ष विनयप्रकाश गुप्त की अध्यक्षता में विजय उत्सव के रूप में मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय व डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित किया गया। इसके बाद एक दूसरे को मिठाई खिलाकर विजय उत्सव मनाया गया।
विजय उत्सव को संबोधित करते हुए नगर अध्यक्ष विनय प्रकाश गुप्त ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा दिखाये गये मार्ग पर चलते हुए राष्ट्रवाद से प्रेरणा लेते हुए सुशासन व विकास के माध्यम से अन्त्योदय के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कार्य कर रही है। इन तीनों राज्यों में भाजपा को मिली सफलता सुशासन व विकास का परिणाम है। हमारा दायित्व और बढ़ गया है हमें सरकार की योजनाओ को आम जनता तक पहुंचाने का कार्य पूरे मनोयोग से करना है और हर व्यक्ति को सरकार की योजनाओ ंका लाभ दिलाना है।
विजय उत्सव में नगर महामंत्री मृगांक शेखर सिंहा, अशोक सोनकर, आशीष दुबे, जूही श्रीवास्तव, डा श्याम नरायन सिंह, सुक्खू राम भारती, अमित सिंह, अमन गर्ग, विवेक निषाद, अवनीश चतुर्वेदी, विक्की सिंह, पंकज मोदनवाल, राजीव सिंह पप्पू, शैलेन्द्र अग्रवाल, आदर्श शुक्ला, अभिनव श्रीवास्तव, संतोष शिल्पकार, सुधीर गुप्ता, ऋषभ सिंह रानू सहित नगर कार्यकारिणी कार्य समिति, बूथ अध्यक्ष, कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment