.

माँ भगवती जागरण में कलाकारों ने भक्तों का मन मोहा

आजमगढ़:: चैत्र नवरात्रि के अवसर पर ब्लू नाइट आर्केस्टा एण्ड जागरण के कलाकारों द्वारा आराजीबाग स्थित काली जी मंदिर पर माँ भगवती जागरण का आयोजन सेमवार की देर शाम मां काली का श्रृंगार कर किया गया। देवी जागरण का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन प्रमुख विजय यादव पूर्व ब्लाक, बलवन्त यादव बबलू ब्लाक प्रमुख मिर्जापुर, जय जय राम प्रजापति अध्यक्ष अखिल भारतीय कुंभकार महासभा, बालकृष्ण प्रजापति सेवानिवृत्त सेण्ट्रल बैंक, रूदल प्रजापति, दीपचन्द मद्धेशिया, रहतेश राय, वरिष्ठ कवि ऋषभ सिंह रानू, प्रणीत श्रीवास्तव हनी द्वारा किया गया। कलाकारों ने अतिथियों को अंगवस्त्रम व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इसके बाद जनपद के चर्चित गायक कलाकार राजेश रंजन द्वारा गणेश वन्दना से शुरूआत किया गया। जिसमें गणपति विहन विनाश कर वर दे, बम बम बोल रहा है काशी आदि भक्ति गीतों को गाकर समां बांध दिया। गायक शाह आलम सांवरिया द्वारा मईया के मुखड़ा निहाल कइले बा गाकर भक्तों को झूमने पर विवश कर दिया। वहीं पुजारी शरद चन्द ने कठिन डगर है कैसे पढ़ पाउंगा गाकर सभी भक्तों का मन मोह लिया। जागरण में गायक लाडो मद्धेशिया, अरूण सिंह, सनी दुलरूआ, नीरज पांडेय आदि सहित विभिन्न कलाकारों ने अपने गीतो की प्रस्तुतियां दी। जो देर रात तक चलता रहा। अन्त में मां की दिव्य आरती कर प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर कमलेश प्रजापति, दीपक गोंड, इनाम अली, प्रिंस दास, अशोक, संदीप, नीलू, बृजेश यादव, बृजेश मौर्य, दुर्गेश, धनतेरस प्रजापति, मल्लु गुप्ता, शनि, शुभम, अजय, सुनील शर्मा, नितिन राय, सहित आदि मौजूद रहे। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment