अधिवक्ता समाज के लिए अभी बहुत संघर्ष करना है -अमित तिवारी आजमगढ़ :: भाजपा नेता व अधिवक्ता अमित तिवारी के इंटरनेशनल कौंसिल ऑफ़ जुरिस्ट्स के उप्र यूथ डिवीज़न के अध्यक्ष चुने जाने से जनपद में हर्ष की लहर है। अमित तिवारी मूल रूप से जनपद आजमगढ़ के निवासी है। वह अधिवक्ता पेशे से पिछले 18 वर्षो से जुड़े हुए है। अमित तिवारी के पिता श्री बृज गोपाल तिवारी जनपद आजमगढ़ में वरिष्ठ अधिवक्ता है। उनके बड़े भाई भी अधिवक्ता है। श्री तिवारी लगातार अधिवक्ता समाज की आवाज को उठाने का काम करते रहते है। उनका मानना है कि अधिवक्ता समाज उनके खून के हर हिस्से में हैं। इसलिए उनका ये जीवन अधिवक्ता समाज को समर्पित है। श्री तिवारी ने कहा कि अधिवक्ता समाज हर तबके की लड़ाई लड़ के न्याय दिलाता है पर वो ही अपने लिए न्याय नही पाता है। अधिवक्ता समाज के लिए अभी बहुत संघर्ष करना है जिसके लिए वो आगे रणनीति बना रहे है जिससे समाज को न्याय दिलाने वाले इस समाज को न्याय मिल सके। प्रदेश अध्यक्ष बनने पर उन्होंने कहा कि मेरे जैसे एक साधारण से व्यक्ति को जो आज सम्मान इंटरनैशनल कौंसिल ऑफ़ जुरिस्ट्स के उच्च पदाधिकारियों ने दिया है उनका मैं दिल से आभार व्यक्त करता हूँ और उनके द्वारा जो विश्वास मेरे में व्यक्त किया गया है उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। संघ बारे में बताते हुए श्री तिवारी ने बताया कि की इसका मुख्यालय लन्दन (यूनाइटेड किंगडम) में है। इसका मुख्य उद्देश्य वंचित वर्ग को न्याय सुलभता से दिलाना है और कानूनी व्यवसायीकरण को बढ़ावा देना है। साथ ही साथ उन्होंने कहा कि अब समाज की लड़ाई को दुगने उत्त्साह के साथ लड़ने में बल मिलेगा। इनके मनोनयन पर एडवोकेट सहजानन्द राय-क्षेत्रीय मंत्री भाजपा गोरखपुर क्षेत्र, एडवोकेट हरीश राय, अनूप मिश्रा, प्रकाश रंजन राय,अलोक वर्मा,दीपक सिंह,अभय प्रताप सिंह,रामसूरत राय एड्वोकेट, विद्याधर श्रीवास्तव एडवोकेट, विक्रम पटेल एडवोकेट, रजनीश श्रीवास्तव एडवोकेट, भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव व दर्जनों लोगो ने शुभकामनाएं भेजकर इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
Blogger Comment
Facebook Comment