.

.

.

.
.

प्राथमिक विद्यालय अंबारी में प्रियंका चुनी गईं बाल पंचायत की अध्यक्ष



'लड़ो पढ़ाई करने को, पढ़ो समाज बदलने को', 'हम बच्चों का है अधिकार शिक्षा, खेल और प्यार' नारे लगे 
अंबारी:: आजमगढ़ :: शिक्षा क्षेत्र पवई के प्राथमिक विद्यालय अंबारी प्रथम में शुक्रवार को भगत सिंह बाल पंचायत का चयन किया गया। जिसमें प्रियंका को बाल पंचायत का अध्यक्ष चुना गया। इस मौके पर काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
बैठक में वाल पंचायत के कुल 375 सदस्यों ने भाग लिया। जिसमें लड़ो पढ़ाई करने को, पढ़ो समाज बदलने को, हम बच्चों का है अधिकार शिक्षा, खेल, पढ़ाई और प्यार जैसे नारे बच्चों द्वारा लगाया गया। इसके बाद पंचायत के गठन पर चर्चा की गयी। चर्चा के बाद 40 सदस्यीय समिति का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से प्रियंका को अध्यक्ष, अभिषेक भारती को उपाध्यक्ष, विशाल को महासचिव, एवं देवेन्द्र प्रसाद को कोषाध्यक्ष चुना गया। वाल पंचायत के चयन के बाद बाल पंचायत को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापक राजेश यादव ने कहा कि बच्चों का एक अपना समाज होता है। यह समाज काफी संवेदनशील होता है। इस समाज में सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को संचालित करने के लिए भगत सिंह बाल पंचायत मील का पत्थर साबित होगी। इस मौके पर इंसाफ के विरेन्द्र यादव, मधूसूदन, मीना, किरन, पारशनाथ यादव, लालधारी यादव आदि रहे। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment