आजमगढ़ : कंधरापुर थाने मंदूरी हवाई पट्टी के पास अज्ञात वाहन के चपेट में आने से अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि महराजगंज थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर के चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल मजदूर ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं सिधारी थाने के शाहगढ़ के पास ट्रक के चपेट में आने से 23 वर्षीय बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कप्तानगंज थाने के वभनपुरा गांव निवासी 52 वर्षीय अधेड़ कृष्णदेव यादव पुत्र निरझू यादव शुक्रवार को दोपहर में पैदल ही मंदूरी से हवाई पट्टी की ओर आ रहा था। हवाई पट्टी के पास पहुंचते ही अज्ञात वाहन के चपेट में आ गया और रोड पर तड़पता रहा। जब तक पुलिस मौके पर पहुंच कर उसे जिला अस्पताल ले जाती,तब तक उसने दम तोड़ दिया। इस संबंध में परिजनों ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। महराजगंज थाने के जोडवावर गांव निवासी 35 वर्षीय संत प्रसाद पुत्र महेंद्र राम गुरुवार को सुबह पैदल की मजदूरी करने के लिए घर से जा रहा था। रास्ते में ट्रैक्टर के चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था,जहां शुक्रवार को दोपहर में उसकी मौत हो गई। दूसरी तरफ जहानागंज थाने के बसगीत गांव निवासी 23 वर्षीय विनय पुत्र सर्वानंद शुक्रवार को दोपहर में सिधारी थाना क्षेत्र में सठियांव रोड पर बाइक से किसी काम से जा रहा था। इस बीच शाहगढ़ बाजार में पहुंचते ही ट्रक से धक्का लगने पर वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
Blogger Comment
Facebook Comment