.

मौलाना आजाद सोसाइटी:बालीबाल टूर्नामेंंट का हुआ शुभारम्भ: खेल से भाईचारा की भावना पैदा होती है-वंदना सिंह

सगड़ी/जीयनपुर:आजमगढ़ : सगड़ी तहसील क्षेत्र के नत्थूपुर स्थित शहीद पार्क में शनिवार को प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान मौलाना आजाद एजुकेशन सोसाइटी अंजान शहीद के तरफ से मिर्जा अहसानुल्लाह बेग मेमोरियल वालीबाल टूनार्मेंट जन्म शताब्दी 2018 के अवसर पर दो दिवसीय वालीबाल टूनार्मेंट आयोजन किया गया। जिसमे कुल 28 टीमें भाग ले रही हैं। उद्घाटन मैच मौलाना आजाद क्लब अंजान शहीद और अहमद क्लब छत्तरपुर के बीच खेला गया। अहमद क्लब छत्तरपुर ने मौलाना आजाद क्लब अन्जानशहीद को 15.8-15.9 और 8-15 से पराजित किया। बॉलीबाल टूनार्मेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि सगड़ी वि.स की बसपा विधायक वंदना सिंह ने फीता काटकर किया।साथ ही खिलाडियों से परिचय लेते हुए कहा खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। इससे आपसी भाईचारा और मेल मिलाप बढता है। खेल के द्वारा ही हम आगे बढ़ सकते हैं। खेल द्वारा क्षेत्र का नहीं पुरे देश में अपना नाम रोशन किया जा सकता है।साथ ही खिलाडियों को आगे बढने की कामना की। आगे विधायक वंदना सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं कमी नहीं है बशर्ते सरकार ऐसे पिछड़े इलाकों में खेल प्रतिभा ओं को बढ़ावा देने के लिए कोई योजना दे और मदद करें तो यह प्रतिभाएं निखर कर पूरे देश में नहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना नाम रोशन कर सकती है। प्रबंधक मिर्जा आरिफ बेग ने कहा इस ग्रामीण क्षेत्र में ऐसे आयोजन से ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा। साथ ही इनकी प्रतिभा का निखार होगा। वही मौलाना आजाद इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ मोहम्मद शाहेदीन ने कहा यही खिलाड़ी आगे चलकर अपना नाम रोशन करेंगे खेल एक ऐसी प्रतिभा होती है जो किसी की मोहताज नहीं होती है। इससे आगे बढ़ने का मौका मिलता है और हौसला बढता है। इन खिलाड़ियों को मेरी शुभ कामनाएं हैं कि यह अच्छा खेले और अपना नाम रोशन करें। इस मौके पर मिर्जा अरफाद बेग,मिर्जा अख्तर बेग, मिर्ज़ा रेहान बेग,मोहम्मद सालिक,एहसान खान,मिजार्मुराद मुराद बेग,फरहान अहमद,बेलाल अहमद,नागेंद्र यादव,प्रमोद यादव आदि लोग उपस्थित थे। वही करमैनी और खालिसपुर के बीच वालीबाल मैच खेला गया खालिसपुर ने करमैनी को 11.8 से पराजित किया। वही चांदपार ने असरफपुर के बीच मैच खेला गया चांदपार ने असरफपुर को 11.6 सज पराजित किया। मुहम्मदपुर और अंजानशहीद के बीच टूनार्मेंट हुआ जिसमें महमदपुर ने अन्जानशहीद ने 11. 2 से पराजित किया। साथ ही असरफपुर ने बनकट को 15.5 से पराजित किया।



Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment