आजमगढ़ :अपना दल (एस) की मासिक बैठक इस बार 7 जनवरी को आजमगढ़ के राहुल प्रेक्षागृह सिधारी में होगी यह जानकारी अपना दल (एस) के प्रदेश महासचिव युवा मंच कृष्ण मोहन सिंह ने दी. उन्होने कहा कि आजमगढ़ में होने वाली बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मन्त्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल जी , राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आशीष सिंह पटेल जी , कारागार मन्त्री श्री जय कुमार जैकी जी ,पार्टी के सभी 9 विधायक , राष्ट्रीय कार्यकारिणी , प्रदेश कार्यकारिणी तथा प्रदेश के सभी जिला अध्यक्ष मौजूद रहेंगे। उन्होने कहा कि अपना दल (एस) के अलावा प्रदेश में ऐसी कोई पार्टी नही है जो मंडल स्तर पर जा कर पार्टी की राष्ट्रीय व प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक करे।
Blogger Comment
Facebook Comment