.

मेहनगर: झोला छाप डाक्टर के चलते गई महिला की जान,अस्पताल पर हुआ हंगामा

मौके से अस्पताल का डाक्टर फरार,समझा बुझा कर मामला हुआ शांत

मेहनगर/आजमगढ़। स्थानीय थाना क्षेत्र के गौतम नगर गोपालपुर मे स्थित एक नीजी अस्पताल में एक महिला का बच्ची दानी के आपरेशन के बाद हालत बिगड़ गई हालत गंभीर देखते हुए डाक्टर ने रेफर कर दिया वही रास्तें में ले जाते समय महिला की मौत हो गई। इस दौरान महिला के परिजन व ग्रामीणों ने जमकर अस्पताल पर हंगामा किया और लापरवाही का आरोप लगाया। जानकारी के अनुसार मेहनगर थाना क्षेत्र के शेखुपुर गांव निवासी मृतका लिलावती पत्नी साहब रात चौहान बीते एक जनवरी को मेहनगर क्षेत्र के जयनगर गोपालपुर में स्थित एक निजी अस्पताल में बच्चेदानी का आपरेशन कराई। वही शुक्रवार की देर रात को हालत बिगड़ने लगी। परिजन ने डाक्टर को जानकारी दी। डाक्टर द्वारा उसे रेफर कर दिया। परिजन हायर सेंटर तो नही ले जाके लेकिन जिला अस्पताल ले जाते समय रास्तें में ही मौत हा गई। जिससे नाराज परिजनो ने शनिवार की सुबह अस्पताल पर हगांमा कर दिया। हास्पिटल पर कुछ स्थानीय मठाधीशों द्धारा मामला बिगड़ता देख डाक्टर के पक्ष में पैरवी शुरू कर दी गयी । किसी तरह मामला लेन.देन से निपटा और परिजन दाह संस्कार को तैयार हुए बता दें मृतक लिलावती का पति साहब और उसका दुसरा पुत्र रोजी.रोटी के सिलसिले मे इस समय मुंबई में है। घर पर बड़े पुत्र पप्पू ने बताया की डाक्टर की लापरवाही से मेरे माँ की जान चली गयीं वही इस बाबत सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र मेहनगर के अधिक्षक से पुछा गया तो उन्होने बताया की इसकी जानकारी नही है यदि कोई निजी अस्पताल गौतम नगर में संचलित है तो जाँच कर उसके विरुद्ध कार्यवाही अवश्य की जायेगी। वहीं इस बात की चर्चा जोरों पर है की बिना पति के सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किऐ बिना आपरेशन हुआ कैसे। जबकि सरकार की सख्ती के बावजूद भी क्षेत्र में झोला छाप डाक्टरों की भरमार है।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment