.

आकांक्षा समिति अध्यक्षा ने कस्तूरबा बालिका विद्यालय के जिम्मेदारों के साथ की बैठक

आजमगढ़  -- जिलाधिकारी महोदय के कैम्प कार्यालय में अपरान्ह 1.00 बजे आकांक्षा समिति की अध्यक्ष अंजना सिंह सेंगर एवं उपाध्यक्ष की अध्यक्षता में द्वारा एक आवश्यक बैठक कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के वार्डेन, जिला समन्वयक बालिका शिक्षा एवं सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी सर्वशिक्षा अभियान एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, आजमगढ़ की आयोजित की गयी, जिसमें अध्यक्ष महोदया द्वारा निम्नवत् निर्देश दिया गया।
1-के0जी0बी0वी0 में शिक्षक/शिक्षणेत्तर कर्मियों के रिक्त पदों पर सक्षम अधिकारी से अनुमति
प्राप्त कर चयन कर शिक्षण कार्य को उत्तम बनाया जाय।
2-अपूर्ण कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय तरवां, ठेकमा एवं लालगंज के अपूर्ण भवन को पूर्ण कराने के लिये जिलाधिकारी महोदय एवं मुख्य विकास अधिकारी महोदय के माध्यम से निदेशक राज्य परियोजना कार्यालय, सर्व शिक्षा अभियान, लखनऊ को अवगत कराया जाय।
3-समस्त के0जी0बी0वी0 में छात्राओं के पठन-पाठन हेतु डेस्क-बेन्च की समस्या पर बात की गयी जिसमे अध्यक्ष महोदया द्वारा इस सम्बन्ध में लालगंज लोकसभा की सांसद महोदया से वार्ता कर व्यवस्था कराने की बात कही गयी।
4- समस्त वार्डेन द्वारा बैठक में स्टाफ के लिये पृथक से कक्ष की मांग की गयी जिसमे विद्यालय स्तर पर एक वार्डेन चार पूर्ण कालिक शिक्षिका और तीन रसोइयों के लिये पृथक-पृथक कक्ष के लिए आकांक्ष समिति की अध्यक्ष महोदया की तरफ से मुख्य सचिव उ0प्र0 शासन को पत्र के माध्यम से अवगत कराने हेतु कहा गया।
5- के0जी0बी0वी0 में विज्ञान, गणित, अंगे्रजी एवं कम्प्यूटर शिक्षा हेतु पर्याप्त शिक्षक उपलब्ध न होने की स्थिति में निकटतम उच्च प्राथमिक विद्यालयों से उक्त सम्बन्धित विषय के शिक्षक/अनुदेशकों को खण्ड शिक्षा अधिकारी के माध्मय से दो-दो घंटा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में शिक्षण कार्य संचालित कराये जाने हेतु प्रस्ताव किया गया जिसमे महिला शिक्षक को प्राथमिकता दी जाय।
6- 04 के0जी0बी0वी0 बिलरियागंज, ठेकमा, अजमतगढ़ एवं अतरौलिया में उर्दू शिक्षकों के मानदेय के सम्बन्ध में आकांक्षा समिति द्वारा शासन को पत्र के माध्यम से अवगत कराने हेतु कहा गया।
7- कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में जो भी निर्माण इकाई द्वारा कार्य किया गया है। उन विद्यालयों में यदि सीवर लाइन तथा शौचालय टैंक की समस्या हो तो तत्काल जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी महोदय से वस्तुस्थिति  से अवगत कराते हुए किसी अन्य कार्यदायी संस्था से आगणन कराकर कार्य पूर्ण कराये जाने हेतु वार्ता की गयी।
8- छात्राओं के स्वास्थ्य, शैक्षणिक गुणवत्ता, नियमित वजन चेक किये जाने से सम्बन्धित कार्यवाही हेतु समस्त वार्डेन को कहा गया। इस सम्बन्ध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि, जिलाधिकारी महोदय के निर्देश के क्रम में प्रत्येक कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में 40-40 चौकी उपलब्ध कराया जा रहा है, जिसमें महोदय की तरफ से प्रत्येक विद्यालयों में धनराशि रू0-50,000.00 की दर से कुल धनराशि रू0-10.50 लाख दिया गया है। प्रत्येक विद्यालय में बायोमैट्रिक मशीन, सी0सी0टी0वी0 कैमरा, गीजर, आर0ओ0 की व्यवस्था कर दी गयी है।  

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment