मुहम्मदपुर:आजमगढ़ : क्षेत्र पंचायत मुहम्मदपुर की एक बैठक शनिवार को क्षेत्र पंचायत मुहम्मदपुर सभागार में ब्लाक प्रमुख फाजिल शेख की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का संचालन जेई आर एस जे पी सिंह ने किया, बैठक में खंड विकास अधिकारी संतोष नारायण गुप्त ने चतुर्थ राज्य वित्त योजना अंतर्गत व मनरेगा योजना अंतर्गत वर्ष 2018-19 के लिए कार्य योजना, पेयजल योजना, स्वास्थ्य शिक्षा योजना, एनआरएलएम योजना, विधवा एवं विकलांग पेंशन, सामूहिक विवाह योजना पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी। साथ ही क्षेत्र पंचायत सदस्यों की मांग पर पिछले वर्ष में आए धन तथा खर्च हुए धन पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी , जिसमें बताया गया कि क्षेत्र पंचायत सदस्यों के कार्य योजना के सापेक्ष 30% धन ही क्षेत्र पंचायत को प्राप्त हुआ जिस में कराए गए कार्यों का विवरण विस्तार पूर्वक बताया गया। बैठक में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सिद्धार्थ शंकर ने स्वास्थ्य संबंधी तथा पशु चिकित्सा अधिकारी लालजी यादव ने पशुओं का टीकाकरण वह अन्य प्रकार के सुविधाओं के बारे में बताया। ब्लॉक प्रमुख फाजिल शेख ने कहा कि क्षेत्र पंचायत सदस्यों की कार्य योजना के अनुरूप शासन से पैसा नहीं प्राप्त हो रहा है और जो भी पैसा प्राप्त हुआ है उसे क्षेत्र पंचायतों के कार्यों में लगाया जाए। बैठक में पूर्व विधायक आदिल शेख, समाजसेवी मुनीम शेख, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामनयन यादव, रामाश्रय चौहान, विभूति सरोज आदि लोगों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। बैठक में मुख्य रुप से एडीओ समाज कल्याण नंद लाल यादव, एडियो एस टी मनोज यादव, प्रधान संतोष यादव सिंघडा, सुनील सरोज, योगेंद्र प्रसाद, सुबाष यादव ,लाल धर यादव जुल्मी यादव, डॉ चंद्रभान, राजीव, अल्ताफ, कमलेश चौहान,सुनील आनन्द, मुन्ना चौहान, चुन्नू शेख, भोरिक यादव, प्रभाकर, ग्राम पंचायत अधिकारी राकेश यादव, पवन कुमार, नोमान शेख, जाहिद खान आदि लोग उपस्थित थे।
Blogger Comment
Facebook Comment