.

यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया आयोजित बैंक मित्र सम्मेलन में वित्तीय साक्षरता पर चर्चा


आजमगढ़: यूनियन बैंक आफ इंडिया और फिनो-पे द्वारा आयोजित दो दिवसीय बैंक मित्र सम्मेलन का आयोजन नगर के नेहरू हाल में किया गया है। जिसमें आये बैंक प्रतिनिधियों ने वित्तीय समावेशन एवं वित्तीय साक्षरता के लिए किस प्रकार कार्य करें एवं किस प्रकार इस कार्य को करते हुए लोगों की आय को बढ़ाये और उनका जीवन स्तर को ऊंचा उठाने पर विस्तार से चर्चा किया गया।कार्यशाला को संबोधित करते हुए एफआई के महाप्रबंधक पीसी पाणिग्राही ने कहा कि भौगोलिक एवं जनसंख्या के दृष्टिकोण से पूर्वी उत्तर प्रदेश एवं विस्तृत क्षेत्र हैं जिसके 25 जिलों में यूनियन बैंक की 591 शाखाएं और 950 एटीएम है, पूर्वी उत्तर प्रदेश में बैंक कुल सात अग्रणी जिले है, सुदूर स्थित क्षेत्रों में बैंकिंग एवं वित्तीय सेवाओं को प्रदान करने के लिए क्षेत्र में यूबीआई के 1500 बैंक मित्र है। जो बैंक के प्रतिनिधि के रूप् में आर्थिक व वित्तीय सेवाओं सेवंचित लोगों का अपनी सेवाएं दे रहे है।बैंक प्रतिनिधियों ने बैंक मित्रों की भूमिका को रेखाकिंत करते हुए कहा कि वित्तीय समावेशन वित्तीय साक्षरता के बगैर सम्भव नहीं है, अतः बैंक मित्र वंचित लोगों को वित्तीय साक्षरता प्रदान करें तभी उन्हें बैंकिंग सेवाओं के उपयोग के लिए तैयार किया जा सकता है। स्थानीय लोगों को वित्तीय साक्षरता प्रदान करने का कार्य बैंक मित्र कर सकता हैं क्योंकि वे स्थानीय भाषा में सरलतापूर्वक वित्तीय एवं बैकिंग सेवाओं के बारे में लोगों को समझा सकते है तथा उनकी समृद्धि हेतु बैंकिंग सेवाओं के उपयोग के लिए उन्हें प्रेरित कर सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि बैंक मित्र की पहचान बैंक से होती है। अतः उनके द्वारा किये गये कार्यो को प्रभाव बैंक के ऊपर प्रत्यक्ष एवं परोक्ष से पड़ता है इसलिए बैंक मित्र को कार्यो को निस्तारण करते बैंक प्रतिनिधि ने उपस्थिति को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार नीति मेरा खाता भाग्य विधाता, सबका साथ सबका विश्वास, जनधन से जन सुरक्षा एवं डिजिटल इंडिया के अंतर्गत क्षेत्र के सभी परिवारों को बैकिंग सेवाओं के दायरे में लाने, सूक्ष्म बायोमेट्रिक एटीएम मशीन के माध्यम से बैंक मित्र लोगों के खाते खोलने, रूपये निकालने एवं जमा करने का कार्य करता है। इसी प्रकार सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं जैसे बीमा एवं पेंशन योजना का प्रचार प्रसार तथा पात्र लोगों को उत्पादों को प्रदान करने का कार्य किया जाता है। डिजिटल लेनदेनों को बढ़ावा दिया जाना चाहिए, इसके लिए खातों में आधार अंकित कराने, खाताधारकों को रूपे कार्ड वितरिने करने, उस कार्ड को सक्रिय रखने के लिए लोगों को प्रेरित करने का कार्य किया जाना चाहिए। इन कार्यो के लिए बैंक मित्रों को प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है जो उनकी अतिरिक्त आय का स्त्रोत है, बैंक मित्र शिविरों, पंचायतों, चौपालों के माध्यम से बैकिंग उत्पादों का गहन प्रचार-प्रसार कर बैंक को अपना योगदान दें।इसके अतिरिक्त लघु ऋण के नए प्रस्ताव लाने, नोटिस बांटने, ऋण खातों चाहे वह मानक खाता हो या एनपीए खाता में वसूली के लिए बैंक को सहयोग कर सकते है। बैंक की विभिन्न जमा एवं ऋण योजनाओं के प्रचार में सहयोग कर सकते है यह सम्मेलन बैंक मित्रां के लिए प्रेरणा स्त्रोत का कार्य करेगा।इस अवसर पर एनएन कौशिक, महाप्रबंधक एवं अंचल प्रमुख वाराणसी व लुकमान अली खान, उपमहाप्रबंधक एवं क्षेत्र प्रमुख आजमगढ़ भी शामिल रहे इसके अलावा बैंक के बिजनेस करेसपांडेट फिनो पेमेंटस बैंक लिमिटेड की सक्रिय सहभागिता रही और प्रधान कार्यालय से अतुल त्रिवेदी प्रतिनिधि के रूप में मौजूद रहे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment