.

सीएम योगी के दौरे में किस परियोजना को कितना धन मिला....


आजमगढ़ : गुरुवार को जनपद आगमन के दौरान मुख्यमंत्री ने कुल 552 करोड़ रुपयों की लागत की परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। प्रस्तुत है विभिन्न परियोजनाओं का विवरण।
लोकार्पण

>> 56.50 करोड़ लागत की 30 किलो लीटर प्रतिदिन क्षमता की नव निर्मित आसवानी इकाई।
>> 18.983 करोड़ की ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वागीण विकास व सुगम यातायात के लिए सेतु निर्माण की चार परियोजनाएं।
>>36.016 करोड़ की आवागमन के लिए ग्रामीण मार्गों का निर्माण व चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण कार्य की तीन परियोजनाएं।
>> 3.867 करोड़ लागत की ग्रामीण क्षेत्रों में गड्ढामुक्त 25 मार्ग
>> 5.673 करोड़ लागत की मंडलीय चिकित्सालय में आयुष चिकित्सा के लिए अंत:रोगी भवन, लैब भवन, बहु द्देशीय बैठक हाल, प्रशासनिक भवन व बाउंड्रीवाल का निर्माण।
>> 2.825 करोड़ लागत का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोयलसा में जिसमें 30 बेडेड मैटरनिटी विंग ।
>>0.563 करोड़ लागत से मेंहनगर व जीयनपुर में रोगी आश्रयस्थल।
>>1.429 करोड़ की लागत का जिला पंचायत द्वारा राज्य वित्त योजना के आठ मार्ग का लेपन।
>>54.11 करोड़ लागत से राजकीय मेडिकल कालेज चक्रपानपुर में सीनियर रेजीडेंटों के 51 आवास, पुरुष इंटर्न क्षमता 50, महिला इंटर्न क्षमता 50, रैन बसेरा, एटाप्सी, पुलिस चौकी, डारमेट्री वर्कशाप शामिल।
>>70.22 करोड़ लागत का कृषि विज्ञान केंद्र कोटवा (प्रथम फेज)।
>>17.993 करोड़ लागत का बस स्टेशन आजमगढ़ व मुबारकपुर।

शिलान्यास:
>> 71.941 करोड़ लागत के ग्रामीण मार्गो के नव निर्माण की 76 परियोजनाएं।
>>228.787 करोड़ की लागत से घाघरा नदी व महुला गढ़वल बांध पर हाजीपुर खडेलिया गोला बाजार के गोलाघाट पर पुल का निर्माण।
>>4.4084 करोड़ लागत की 33 केवी विद्युत पकेंद्र आजमगढ़ टा न-दो पुरानी जेल एवं कोतवाली पुरानी जेल (दो परियोजना)।
>>13.1547 करोड़ लागत की चार पेयजल परियोजना ग्राम ओरिल, चंडेश्वर, राजापुर सिकरौर व मित्तूपुर में। >>10.2855 करोड़ लागत की नौ परियोजनाएं। इसमें राजकीय च्चतर माध्यमिक विद्यालय मित्तूपुर, सुरजनपुर, डुभांव, रसूलपुर, फत्तेपुर भवन निर्माण एवं राजकीय बालिका विद्यालय अजमतगढ़, कटघर लालगंज, अंबारी व बगवार में छात्रवास का निर्माण।
>>2.5069 करोड़ लागत की 10 परियोजनाएं। इसमें आजमगढ़ शहर के आसिफगंज, सीताराम, एलवल, हीरापट्टी, मातबरगंज, कटरा, रोडवेज चौराहा, जुगल चौराहा, बवाली मोड़ तक सीसी रोड, इंटरलाकिंग, नाली निर्माण व एलईडी लाइट स्थापना।
>>4.9458 करोड़ की लागत से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवगांव भवन का निर्माण।
>>0.4134 करोड़ की लागत से साधन सहकारी समिति लिमिटेड रैसिंगपुर व भुजहीं भवन का निर्माण।
>>1.1557 करोड़ की लागत की सात परियोजनाएं। इसमें ग्राम सभा हंडिया, चकमसूदजहां, भोरमऊ, ब वापार, परसौरा खेतौरा व दत्तात्रेय आश्रम तक मार्गों का लेपन, सीसी रोडा, इंटरलाकिंग व नाली निर्माण।
>>2.00 करोड़ से जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर ।

 
Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment