आजमगढ़ : शुक्रवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा जनता शिक्षा मन्दिर इंटर कॉलेज टेंगरपुर में शिविर आयोजित कर जरूरतमंदों में कम्बल वितरण किया गया । विद्यालय व भाजयुमो के संयुक्त तत्वाधान में कम्बल वितरण कार्यक्रम भाजयुमो जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ तथा संचालन डॉ सुधीर कुमार श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री व पूर्व जिलाध्यक्ष सहजानंद राय ने संबोधित करते हुए कहा कि इस कड़ाके की ठंड में कम्बल का वितरण बहुत ही पुनीत व नेक कार्य है। गाँव ,गरीब, किसान की सेवा ही सच्ची समाजसेवा है। वहीं भाजयुमो जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने सरकार की जनकल्याण नीतियों को गिनाते हुए कहा ही सरकार गरीबों व किसानों के प्रति संवेदनशील है पार्टी के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के द्वारा दिया गया अन्त्योदय का सिद्धांत ही हमारा लक्ष्य है। कार्यक्रम में काफी संख्या में जरूरतमंदो को कम्बल वितरित किया गया । कम्बल पाकर गरीबों के चेहरे खिल उठे। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील कुमार श्रीवास्तव ने उपस्थित सभी अतिथियों व आगंतुकों का आभार प्रकट किया। इस दौरान में कार्यक्रम संयोजक हर्ष श्रीवास्तव, पूर्व प्रधान सूबेदार सरोज, गुड्डु तिवारी, शरद कुमार, अमरनाथ सिंह, मोहनलाल, हरिश्चन्द, अजय राय गोल्डी, संजय चौहान, गौरव पांडेय, अजय राय, विशाल गुप्ता,प्रकाश राय, कवलदेव यादव, चंद्रमोहन श्रीवास्तव आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहें।
Blogger Comment
Facebook Comment