आजमगढ़ : कड़ाके की पड़ रही ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने जिले के नर्सरी से कक्षा 12 तक के सभी सरकारी व गैर सरकारी विद्यालय 10 जनवरी तक बंद रखने का आदेश जारी किया है । जिलाधिकारी ने निर्देशित किया है कि बंदी के दौरान शिक्षकों का विद्यालय जाना अनिवार्य है। साथ जिन कक्षाओं की प्रायोगिक परीक्षाएं हैं वह संचालित होंगी। उन्होंने शिक्षा विभाग के संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे ठंड को देखते हुए निर्धारित तिथि में संबंधित विद्यालयों की बंदी कराना सुनिश्चित करें। निर्देश की कोई अवहेलना करता है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई भी सुनिश्चित हो।
Blogger Comment
Facebook Comment