.

दर्दनाकः झोपड़ी में लगी आग,पति-पत्नी और दो बेटियों की जलकर मौत


एक दर्जन मवेशी भी जल कर मरे ,दलित बस्ती में मचा कोहराम 

आजमगढ़: सगड़ी तहसील क्षेत्र के रौनापार थाना अंर्तगत बरडीहा गांव की दलित बस्ती में बीती रात अज्ञात कारणों से  आग लग गई। रात लगभग 12:30  बजे मंड़ई में लगी आग में पति-पत्नी और दो बेटियों की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना में 01 दर्जन मवेशी भी जल कर मर गए। बताया जा रहा है की यह परिवार मड़ई में पुआल बिछाकर सोया था। पास की मड़ई में मवेशी बंधे थे। रात साढ़े 12 बजे मड़ई में अज्ञात वजह से आग लग गई। नींद के कारण अंदर सो रहे लोगों को पता नहीं चला। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दूसरी मड़ई को भी अपनी चपेट में ले लिया। जानकारी होने के बाद ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश शुरू की और पुलिस प्रशासन को मामले जानकारी दी। रात तीन बजे जिले से दमकल मौके पर पहुंची। इसके बाद आग बुझाई जा सकी।
मिली जानकारी के अनुसार मरने वालों में माँ प्रभावती (45) पत्नी रामसागर, पुत्रियां संगीता (12) व चंद्रशिला (16) शामिल हैं। वहीं पिता रामसागर (45) भी पुत्र स्व. निर्मल राम बुरी तरह से झुलस गया। आग की सूचना पर आसपास के लोगों ने रामसागर को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी भी मौत हो गयी। अगलगी की इस घटना में एक गाय, एक बछड़ा एवं 10 बकरियां भी जलकर खाक हो गईं। घटना की सूचना पर अलसुबह मौके पर उप जिलाधिकारी सगड़ी रविरंजन, एसओ राकेश सिंह एवं पशु चिकित्सा अधिकारी पहुंच गए। तहसील स्तर पर पीड़ित परिजनों की मदद से जरूरी कार्यवाही की जा रही है। एक परिवार को चार लोगों की मौत के बाद बस्ती में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। लोगों को भरोसा नहीं हो रहा है। कि रात को सोया परिवार सुबह इस हालत मिलेगा। आग से कुल चार मड़ई जलकर राख हो गई थीं।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment