.

योगी के दौरे से निराशा ही हाथ लगी, झूठ बोलने में माहिर हैं पीएम,सीएम -सपा जिलाध्यक्ष हवलदार

आजमगढ़: सीएम योगी के आजमगढ़ दौरे के अगले दिन शुक्रवार को समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने पत्र प्रतिनिधियों से बात करते हुए मुख्यमंत्री और प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा की आजमगढ़ चीनी मिल सठियॉव में डिस्टलरी प्लांट का उद्घाटन करने आये जनपद के विकास की बात करने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स0पा0 सरकार में स्वीकृत वेटनरी हास्पिटल व कालेज करीब ढाई सौ करोड़ लागत की परियोजना यहॉ से ट्रान्सफर कर अपने जनपद में लगाने की स्वीकृति दे दी। कहा की मुख्यमंत्री जी ने जिन योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया वह स0पा0 सरकार की देन है। आजमगढ़ के लोगों को भरोसा था कि मुख्यमंत्री जी आयेंगे तो कोई न कोई नई योजना की घोषणा करेंगे। लेकिन जनता को निराशा हाथ लगी वहीं पर पूर्व सरकार के मुख्यमंत्री माननीय अखिलेश जी आते थे तो किसी न किसी योजना की घोषणा करते थे । नौ महीने में उत्तर प्रदेश के विकास की बात करने वाले मुख्यमंत्री जी आज तक न तो कोई विकास की योजना दे पाये न तो बेरोजगारों को नौकरी ही हाथ लगी। प्रधानमंत्री माननीय मोदी ने कहा था कि सरकार बनने के बाद किसान मालामाल हो जायेगा। उनकी फसलों का ढाई गुना दाम मिलेगा। लेकिन किसानों को समुचित बिजली व नहरों में पानी तक नहीं मिल रहा है। किसान ठगा महसूस कर रहा है। प्रधानमंत्री ने बेरोजगारों को 2 करोड़ प्रत्येक साल में नौकरी देने की बात कही थी लेकिन कहीं भी नौकरी नहीं मिल रही है। भा0ज0पा0 प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री झूठ बोलने में माहिर है और जनता को बरगलाने का काम कर रहे हैं । मा0मुख्यमंत्री योगी जी की यह बात हास्यापद लगती है कि समाज को बॉटने वाले उजागर होंगे। धर्म व जाति के नाम पर बॉटने का काम भा0ज0पा0 बखूबी करती है। भा0ज0पा0 जो करती है उसके उल्टा ही बोलती है। उत्तर प्रदेश के चुनाव के समय प्रधानमंत्री व उनके सहयोगी एक जाति विशेष के तोहमत लगाने वाले अपने गिरेबान में झॉककर देखें कि आज क्या हो रहा है। पिछड़ी जातियों के कितने अधिकारी पोस्ट किये गये। पिछड़ों के लिए कौन सी योजना विशेष तौर पर बनाई गयी। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment