आजमगढ़ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति के सदस्य अखिलेश कुमार मिश्र गुड्डू ने जिले की विकास के संबंध में कई मांग पत्र सौंप जनपद के ज्वलंत मुद्दों पर अपनी संजीदगी दिखलाई । अखिलेश मिश्रा ने सीएम से विश्विद्यालय स्थापना की मांग के साथ अधूरे पड़े रोडवेज निर्माण की बात भी मुख्यमंत्री को पत्र दे कर बतलाया। भाजपा नेता ने मुख्यमंत्री को दिए पत्रक में गंभीरवन या मंदुरी में जमीन की उपलब्धता बताते हुए आवासीय विश्वविद्यालय स्थापना की बात कही। साथ ही निर्माणाधीन शाहीपुल व सिधारी पर रेलवे ओवरब्रिज की धीमी प्रगति से भी अवगत कराया। इसके अलावा बीएडी व टीईटी उत्तीर्ण 2011 के अभ्यर्थियों, वाराणसी-लुंबनी हाइवे के लिए रानी की सराय के मझगांवां में भूमिगत बाईपास, आजमगढ़ नगर में भूमिगत पार्किंग एवं शहर में ठेला व रेहड़ी वालों के लिए स्थान सुनिश्चित करने के संबंध में दिया। इसी प्रकार भाजपा नेता व पूर्वमंत्री डा.कृष्णमुरारी विश्वकर्मा ने मार्टीनगंज में कृषिमंडी एवं बरदह-बूढ़नपुर मार्ग पर भेड़िया में बड़ा पुल निर्माण के लिए दिए। भाजपा के जिलामंत्री ध्रुव कुमार सिंह व गयासपुर निवासी छोटई यादव उर्फ बाबूराम ने भी समस्या के संबंध में दिए।
Blogger Comment
Facebook Comment