.

जीयनपुर :पुलिस ने बरामद किया भारी मात्रा में अवैध शराब,02 गिरफ्तार


आजमगढ़ : जनपद की जीयनपुर पुलिस ने बुधवार को 01 करोड़ की अवैध शराब बरामद कर एक बंद पड़े विद्यालय में चल रही शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। इस छापेमारी के दौरान अपराधियों ने पुलिस पर गोली भी चलाई गयी , लेकिन पुलिस की जबस्दस्त घेराबंदी के आगे 02 अभियुक्त उसके हाथ लग ही गए। गिरफ्तार अभियुक्तों में बलवन्त सिंह पुत्र जयशंकर सिंह, निवासी-अमुवारी, नरायनपुर, थाना-जीयनपुर और विजय प्रताप सिंह पुत्र दयानन्द सिंह, निवासी-अमुवारी, नरायनपुर, थाना-जीयनपुर, जनपद-आजमगढ़ हैं। पुलिस ने मौके से ड्रमों  में भरे शीरे  के साथ ही शराब बनाने और पैक करने के उपकरण भी बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार प्रभारी कोतवाली जीयनपुर मुनीष प्रताप सिंह को जरिये मुखबिर खास सूचना मिली कि थाना स्थानीय के गाँव सिकन्दरपुर के एक निर्जन स्थान पर कुछ लोग शराब उतार रहे है इसकी सूचना पर प्रभारी निरीक्षक जीयनपुर मय पुलिस बल द्वारा मौके पर पहुचने के साथ ही अपराधियो द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर झोक दिया गया। पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर मौके दो अभियुक्तो को गिरफ्तार कर लिया गया, एक व्यक्ति भागने में सफल रहा। मौके पर पुलिस टीम द्वारा पाया गया कि सिकन्दरपुर गाँव के बधार में एक निर्जन स्थान पर टीन शेड का बडा सा कमरा बनाकर उसके अन्दर नकली और जहरीली शराब तैयार करने के समस्त उपकरण उपलब्ध है तथा ड्रम में तरल पदार्थ, शीशी, रैपर, होलोग्राम, ढक्कन, सहित पंचिंग मशीन व अन्य उपकरण मौजूद है और इनके द्वारा नकली शराब तैयार की जा रही है। पकडे गये व्यक्तियो से पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि मिथाइल एल्कोहल में यूरिया मिलाकर नकली शराब बनाते है तथा इसे मऊ, बलिया, आजमगढ़ सहित अन्य जनपदो में देशी ठेको की दुकानो पर सप्लाई करते है


बरामदगी का विवरण

1. 18 ड्रम शिरा

2. शीशी 3 हजार

3. रैपर- 10 हजार

4. होलोग्राम- 15 हजार

5. केमिकल- 6 बोतल 

6. ढक्कन- 4 हजार

7. 4 पेटी में तैयार माल प्रत्येक में 45 शीशी कुल 220 शीशी

8. पंचिंग मशीन व शराब बनाये जाने में प्रयुक्त किये जाने वाले अन्य उपकरण

9. आर ओ  प्लान्ट

10. एक अदद तमंचा 315 बोर दो जिन्दा व एक खोखा कारतूस

11. एक स्कार्पियो नं0 यू पी 50 w  7151

12. एक मोटर साइकिल पैशन 

13. नगद रूपये-12500 हजार

14. 5 अदद मोबाइल सेट

पंजीकृत अभियोग

मु0अ0सं0 5/18 धारा60/63 आबकारी अधि0 व 307/420/467/468/471/272/273 प्च्ब् व 207 डट ।बज व मु0अ0सं0 6/18 धारा3/25 । ।बज 

गिरफ्तार अभियुक्त

1. बलवन्त सिंह पुत्र जयशंकर सिंह, निवासी-अमुवारी, नरायनपुर, थाना-जीयनपुर, जनपद-आजमगढ़।

2. विजय प्रताप सिंह पुत्र दयानन्द सिंह, निवासी-अमुवारी, नरायनपुर, थाना-जीयनपुर, जनपद-आजमगढ़।

गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण

1. मुनीष प्रताप सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना जीयनपुर

2. व0उ0नि0 सियाराम यादव थाना जीयनपुर

3. उ0नि0 कमलनयनदूबेथानाजीयनपुर

4. उ0नि0 प्रभाकर शुक्ला थाना जीयनपुर

5. का0 विधिचन्द्र थाना जीयनपुर

6. का0 राम निवास थाना जीयनपुर

7. का0 दीपक कुमार थाना जीयनपुर

8. का0 विजेन्द्र यादव थाना जीयनपुर

9. का0 मुकेश कुमार थाना जीयनपुर

10. का0 गिरिजेश कुमार थाना जीयनपुर


Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment