आजमगढ़ : समाजवादी पार्टी कार्यालय पर गुरुवार को कार्यकर्ताओ की मासिक बैठक हुई। पूर्व मंत्री व विधायक दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि भाजपा देश की जनता को झूठ बोल कर गुमराह कर रही है। प्रदेश की जनता समाजवादी पार्टी की सरकार में जनहित में किये गये कार्यो को याद कर रही है। आगामी लोक सभा चुनाव में जबाब देने के लिए कार्यकर्ताओं को तैयार रहना होगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता अपने अपने बूथों पर वोटर लिस्ट में नाम बढ़ाने के लिए बीएलओ का पूरा सहयोग करें। मतदान केन्द्र पर 14, 21 व 28 जनवरी को पहुंच कर बीएलओं के साथ मिल कर वोटर लिस्ट में सहयोग करें। पूर्व मंत्री ने नगर पलिका में नवनिर्वाचित 15 सभासदों का माल्यापर्ण कर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सदर विधानसभा अध्यक्ष हरिश्चन्द यादव व संचालक शिवमूरत यादव ने किया। इस अवसर पर मूलचंद यादव, विजय यादव, वेदप्रकाश यादव, तारिक फैसल, मनोज यादव, रविप्रकाश, शशि गुप्त, अर्जुन चौधरी, रईस अहमद, सहजाद कुरैशी, संतोष सोनकर, दिनेश विश्वकर्मा, हरेन्द्र निषाद, नदीम खान, विजयी सिंह, भानूमती सरोज, गुड्डी देवी, बविता चौहान, सुनीता उपाध्याय, कृष्ण मुरारी यादव, राजेन्द्र, पद्माकर लाल वर्मा, देवेन्द्र कुमार गौतम, मीरा चौहान, मेनका चौहान सहित अन्य लोग शामिल रहें।
Blogger Comment
Facebook Comment