प्रशासन रहा चौकस,हेली पैड स्थल से लेकर कार्यक्रम स्थल तक मुस्तैद रही पुलिस सगड़ी/आजमगढ़: सगड़ी तहसील क्षेत्र के बड़ा गांव पुनापार में हिंदू युवा वाहिनी के सूचना प्रमुख व प्रदेश मंत्री पंकज सिंह की बीती 23 तारीख को देर रात हृदयाघात से निधन होने पर गुरुवार को उनके ब्रह्म भोज कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे और परिजनो से मिल शोक संवेदना व्यक्त किये । दोपहर 2:30 मिनट पर हेलीपैड स्थल पर मुख्यमंत्री पहुंचे 2:35 पर हेलीपैड स्थल से कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हुए 2:45 पर ब्रह्मभोज कार्यक्रम में शिरकत किया। मुख्यमंत्री ने हिंदू युवा वाहिनी के सूचना प्रमुख व प्रदेश मंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित किये, जिसके उपरांत उनके परिवार पिता रविंद्र सिंह व उनकी पुत्रवधू संगीता के साथ उनके दोनों बच्चों वैष्णवी व शिवांश को गोद में बैठाकर परिवार को ढांढस बधायां। उसके उपरांत हिंदू युवा वाहिनी के हजारों कार्यकतार्ओं से मिले जिसके पश्चात 2:00 बज कर 55 मिनट पर कार्यक्रम स्थल से हेलीपैड स्थल के लिए रवाना हो गए वह 3:00 बज कर 10:00 मिनट पर हेलीपैड स्थल से बनारस के लिए मुख्यमंत्री निकले। इस अवसर पर हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश राय,भाजपा विधायक राही डुमरियागंज विधायक राघवेंद्र सिंह, विधायक विपिन सिंह,अजय कुमार श्रीवास्तव ,सगड़ी की क्षेत्रीय विधायक वंदना सिंह,सोनू सिंह,मोनू सिंह,देवेंद्र सिंह सहित हजारों हिंदू युवा वाहिनी व भाजपा के के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Blogger Comment
Facebook Comment