.

.

.

.
.

समस्त तहसीलों पर सपा कार्यकर्ताआें ने दिया धरना::छल कर के आयी भाजपा सरकार-नफीस

आजमगढ़। समाजवादी पार्टी के आह्वान पर जनपद की समस्त तहसीलों पर पार्टी नेताओं और समर्थकों ने धरना प्रदर्शन किया। सदर व मुबारकपुर विधानसभा का संयुक्त विशाल धरना शनिवार को सदर तहसील मुख्यालय स्थित मेहता पार्क में आयोजित हुआ। धरने की अध्यक्षता हरिश्चन्द्र यादव एवं संचालन शिवमूरत यादव ने किया। धरने को सम्बोधित करते हुए पूर्व मंत्री सदर विधायक दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि भाजपा की सरकार जनता से झूठा वादा करके सत्ता में आई। आज अगड़े,पिछड़े,दलित,अल्पसंख्यक सभी लोगों को आपस में लड़ाने का भी काम रही है और जनता का शोषण कर रही है। सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार की किसान विरोधी नीतियों के चलते किसान आये दिन आत्महत्या कर रहा है। उसकी फसल को सरकार खरीद नहीं पा रही है और किसानों का आलू सड़कों पर फेंका जा रहा है। धान बिचौलियों द्वारा खरीदा जा रहा है। धरना के पश्चात सपा नेताओं ने राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन प्रशासन को सौंपा जिसमें किसानों की समस्याओं को अबिलंब दूर करने की सरकार से मांग की गई। वहीँ सगड़ी तहसील परिसर में शनिवार को समाजवादी पार्टी द्वारा गोपालपुर एवं सगड़ी विधानसभा का एक दिवसीय संयुक्त धरना का आयोजन सरकार के खिलाफ किया गया एवं राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी सगड़ी रवि रंजन को सौंपा गया। 6 सूत्री मांगों के साथ एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया धरने को संबोधित करते हुए गोपालपुर विधायक नफीस अहमद ने कहा कि यह केंद्र और राज्य की सरकारे जनता का उत्पीड़न कर रही जहां किसान प्रति दिन औसतन 20 किसान आत्महत्या कर रहा है। वही आलू सड़कों पर फेंक रहा है और गन्ना खेतों में जला रहा है।उसके बाद भी यह सरकार चेत नहीं रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता गोपालपुर विधानस•ाा अध्यक्ष हरिराम यादव एवं संचालन राम शब्द यादव ने किया। लालगंज प्रतिनिधि के अनुसार: प्रदेश में महंगाई लूट हत्या डकैती आदि के विरोध मे एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। स्थानीय तहसील परिसर में पूर्व विधायक बेचई सरोज के नेतृत्व में विधानसभा क्षेत्र के कार्यकतार्ओं,किसानों और छात्रों ने धरने में सम्मिलित होकर प्रदेश सरकार की नीतियों को जमकर कोसा। धरने में को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक बेचई सरोज ने कहा प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार बनी है तब से किसान,मजदूर,व्यापारी तथा नौजवान भजपा की गलत नीतियों के कारण पूरी तरह मजबूर हो गये हैं। फूलपुर में प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ समाजवादी पार्टी फूलपर.पवई विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक श्यामबहादुर सिह यादव के नेतृत्व में शनिवार को फूलपुर तहसील परिसर में उपजिलाधिरीकारी न्यायालय के सामने धरना प्रदर्शन किया । इस दौरान सपाइयो ने राज्यपाल को संबोधित उपजिलाधिकारी अनिल कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा। शयमबहादुर ने कहा कि आज प्रदेश मे किसान बदहाल है। अस्पतालों में जीवन रक्षक दवाएं तक नही है पूरे प्रदेश मे सभी तरह का विकास कार्य ठप पड़ है। सपा सरकार के समय मे स्वीकृत कार्यो के पूरा होने पर प्रदेश की भाजपा सरकार सिर्फ उसी का उदघाटन कर रही है। पूरे प्रदेश मे विकास कार्य नही किया जा रहा है। इससे आमजनता मे असन्तोष व्याप्त है।अध्यक्षता नसीम अहमद आजमी और संचालन ओंकार यादव ने किया। इस मौके पर पूर्व सांसद रामकृष्ण यादव,बृजलाल यादव,मोहम्द राशिद,जनमेजय यादव,अजीत कुमार राव,विजय बहादुर,मनमावती, मुवासिर,सुरेन्द्र बहादुर यादव,जाहिद,नीकेलाल, शकील अहमद डा मायाराम थे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment