.

.

.

.
.

चलेगा जागरूकता अभियान,सफेद दाग के प्रति बदलेंगे सोच

आज़मगढ़: सफेद दाग को लेकर लोगों के मन में मौजूद भ्रांतियों को दूर करने के लिए इंडियन मेडिकल आर्गेनाइजेशन ने बीड़ा उठाया है। इसके लिए सफेद दाग जागरूकता अभियान की शुरुआत सोमवार को शहर के अग्रसेन महिला महाविद्यालय से होगी। राष्ट्रीय सेवा योजना के सहयोग से सफेद दाग के जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
मंडलीय चिकित्सालय आज़मगढ़ के प्लास्टिक सर्जन डॉ सुभाष सिंह और चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ पारिजात बरनवाल सफेद दाग के प्रति सामाजिक सोच बदलने के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयं सेविकाओं को तैयार करेंगे। आज सफेद दाग के प्रति लोगों का दृष्टिकोण बहुत बुरा है। महिलाओं में सफेद दाग होने के कारण भेदभाव का शिकार होना पड़ता है। राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ0  निशा कुमारी ने बताया कि सोमवार को अग्रसेन महिला महाविद्यालय में सफेद दाग जागरूकता के लिए अभियान की शुरुआत होगी। यह अभियान सफेद दाग के प्रति लोगों के सोच बदलने में बड़ी भूमिका अदा करेगा।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment