.

नगर पालिका :पहली बार बैठी शहर की संसद,पास हुए विभिन्न प्रस्ताव

आज़मगढ़ : शहर की नई संसंद की नए साल में पहली बैठक संपन्न हुई। नगरपालिका परिषद् आजमगढ़ के पालिका बोर्ड की इस प्रथम बैठक में सभी सभासद मौजूद रहे। पालिकाध्यक्ष शीला श्रीवास्तव की अध्यक्षता में संपन्न हुई इस बैठक में प्रभारी ईओ प्रतिभा सिंह ने सभासदों के साथ कुल सात एजेण्डा पर चर्चा कीं। जिसमे नगर सहित वार्डों में साफ़ सफाई, पानी, बिजली, कूड़ा निस्तारण के साथ अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई। पालिकाध्यक्षा के वित्तीय अधिकार 25एल तक किये जाने, 8 वार्डों की सफाई व्यवस्था एक माह के लिए ठेके आधार पर नवीनीकृत किये जाने , लाइनमैनों को आउटसोर्सिंग के आधार पर रखे जाने तथा सभी वार्डों में 10-10 एलईडी लाइट लगवाने का प्रस्ताव पास किया गया । मझगांवा में कूड़ा निस्तारण के लिए क्रय की गयी जमीन के रस्ते की समस्या का भी हल सुझाया गया। प्रस्ताव पास हुआ कि पालिका प्रशासन के द्वारा रास्ते की भूमि को क्रय किया जाएगा। 


Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment