.

जीयनपुर :निजी विद्यालय में अवैध शराब कारोबार का भंडाफोड़,लाखों की शराब बरामद

आजमगढ़ : जीयनपुर कोतवाल क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव के सिवान में एक निजी विद्यालय में लंबे समय से चल रहे अवैध शराब कारोबार का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने मुखबिर के जरिए छापेमारी कर भारी मात्रा में शराब व शराब बनाने वाली मशीन को बरामद किया। छापेमारी के दौरान इस कारोबार में लिप्त लोग मौके से फरार हो गए। पुलिस कारोबार में लिप्त लोगों की तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही है।
आबकारी विभाग को बुधवार की शाम जरिए मुखबिर सूचना मिली कि जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के ¨सकदरपुर गांव के पास एक निजी विद्यालय में अवैध शराब का कारोबार लंबे समय से चल रहा है। तत्काल सक्रिय हुई आबकारी टीम व जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने विद्यालय में छापा मारा। इस दौरान विद्यालय में मौजूद 36 ड्रम (प्रति ड्रम 200 लीटर) शराब, शराब बनाने वाले उपकरण बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि निजी विद्यालय गांव के ही एक व्यक्ति का है। छह माह चलने के बाद विद्यालय बंद हो गया था, जिसके कारण विद्यालय खंडहर में तब्दील हो गया है। इसकी तरफ कोई आता-जाता नहीं है। घटना की सूचना पाकर सीओ सगड़ी सुधाकर सिंह  व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह ने मौके का निरीक्षण किया । देर शाम तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। 


Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment