नंदाव/आजमगढ़। शारदा सहायक खंड 23 नंदाव. के माईनर ओवरफ्लो होने के नाते सैकड़ों बीघा गेहूं की फसल डूबकर बर्बाद हो गई। जिसमें किसानों को भारी नुकसान हुआ है। बता दें कि 10 दिन पहले भी ऐसे ही ओवरफ्लो हुई थी जिसके कारण इसी तरह से फसल बर्बाद हुई थीं अब दोबारा इस तरीके से फसल बर्बाद हुई है । बुधवार को आलम यह है कि जो बची खुची गेहूं की फसल थी वह भी डूब गई। जिससे किसानों का भारी नुकसान हुआ। इस मामले में पहले अधिकारियों से शिकायत की गई थी लेकिन एक दिन नहर साफ करने के लिए जेसीबी मशीन आई और खानापूर्ति करके चली गई। फिर मंगलवार की रात तेज पानी नहर में आया और वह ओवरफ्लो हो गई। जिससे रात भर किसानो के खेतो में पानी जाता रहा सुबह किसान देखे तो फिर भौचक रह गए। घटना का मुख्य कारण यही माना जा रहा है कि सही से नहर की सफाई नहीं की गई। जिसके नाते यह नुकसान किसानों को उठाना पड़ा है। गांव निवासी किसान केरल यादव,नारायण,बसंता,प्रजापति जेपी यादव,मेवालाल,सेवालाल,दीनानाथ,बालचंद,इंद्र देव,जगदंबा, आदि दर्जनों किसानों की कई एकड़ भूमि गेहूं की फसल जो कि नष्ट हो गई। किसान जहाँ चिंता में डूबे है वहीँ देखना है कि नहर विभाग क्या कदम उठाता है। फिलहाल तो नुकसान हो ही चुका है कुछ किसान इंजन से पानी खेत से निकालने में जुटे हुए हैं।हालत यह है की एक तरफ से पानी निकाल रहे हैं तो दूसरी तरफ से पानी ओवरफ्लो कर उनके खेतों में जा रहा है। जिससे नुकसान होने की आशंका बढ़ गई है।
Blogger Comment
Facebook Comment