आजमगढ़ 04 जनवरी 2018 -- प्रदेश के मुख्यमंत्री योग आदित्यनाथ ने किसान सहकारी चीनी मिल लि0 सठियांव की 30 केएलपीडी क्षमता की नवनिर्मित आसवनी ईकाई लागत रू0 56.50 करोड़ का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होने जनपद में चल रहे विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण भी किया जिसके अन्तर्गत उन्होने रू0 212 करोड़ की 48 परियोजनाओं का लोकार्पण तथा रू0 340 करोड़ की कुल 113 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 3250 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र दिया गया जिसमें 5 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री द्वारा स्वीकृति पत्र वितरित किया गया। बताया गया कि प्रति लाभार्थी रू0 1 लाख 20 हजार की धनराशि दी जाती है। इसी प्रकार एनआरएलएम योजना के तहत कुल 1 हजार लाभार्थियांे हेतु 51 लाख की धनराशि का डेमो चेक मुख्यमंत्री द्वारा दिया गया। इसके अतिरिक्त शहरी आवास योजना के तहत 20 लाभार्थियों को आबंटन प्रमाण पत्र दिया गया। इसके साथ ही उन्होने कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के तहत आर्य मशीनरी बैंक में 3 लाभार्थियों को 8 लाख का अनुदान, कस्टम हायरिंग मे 1 लाभार्थी को 4 लाख का अनुदान, रिपर कम्बाइन्डर में 1 लाभार्थी को 1 लाख का अनुदान का प्रमाण पत्र तथा 1 कृषक को मृदा स्वास्थ्य कार्ड प्रदान किया। इस अवसर पर अपने सम्बोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि नवनिर्मित आसवनी ईकाई बहुत ही महत्वपूर्ण है। इससे किसानों में खुशहाली आयेगी, विकास को गति प्राप्त होगी। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर प्राप्त होगें। उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार चीनी उद्योग को प्राथमिकता देते हुए इसके आधुनिकरण हेतु धन की कमी नही होने देगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने कहा कि प्रदेश विकसित हो, सभी को सुरक्षा प्रदान किया जाय एवं बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री जी का कहना है कि विकास का कोई विकल्प नही होता है। भारत में गरीबी, अराजकता, जातिवाद, क्षेत्रवाद, भ्रष्टाचार की जगह न हो और देश को इससे मुक्त किया जाय। इसके लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा ताकि देश में विकास एवं एकता/अखडण्ता प्रबल रूप से विकसित हो। विकास वर्तमान के साथ-साथ आने वाले पीढ़ी के उज्जवल के लिए आवश्यक है।मुख्यमंत्री ने कहा कि 25 हजार करोड़ गन्ना मूल्य का भुगतान किया जा चुका है। उन्होने बताया कि प्रदेश में अबतक 11 लाख परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित किया गया है तथा वर्ष 2022 तक हर गरीब के पास अपना आवास होगा इसके लिए सरकार संकल्पित है। किसानों की आय दोगुनी हो, सभी सुविधाएं उन्हे मिले इस दिशा मंे निरन्तर कार्य किया जा रहा है। उन्होने बताया कि 37 लाख मी0टन गेहुं का क्रय प्रदेश मंे किया गया है और किसानांे को उनके गेहूं का भुगतान आरटीजीएस के माध्यम से उनके खाते में भेजी गयी है। इसके अतिरिक्त 30 लाख मी0टन अबतक धान की खरीद किसानों से सीधे की गयी है। उन्होने स्पष्ट रूप से कहा कि यदि कही भी किसानांे के साथ भेदभाव हुआ तो सम्बन्धित के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी। कही भी किसानो के साथ अन्याय नही होना चाहिए। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने आगे कहा कि 37 लाख गरीबों को अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी के अन्दर राशन कार्ड उपलब्ध कराया गया है। उन्होने कड़े लहजे में कहा कि गरीबों का छिनने वाले को जेल भेजा जायेगा। कोई गरीब भुख से नही मरना चाहिए। उन्होने कहा कि यह सुनिश्चित कर लिया जाय कि हर गांव में कोई गरीब परिवार खाद्यान्न से वंचित न हो। उन्हें उचित मूल्य पर खाद्यान्न उपलब्ध होना चाहिए। किसी के साथ अन्याय, भेदभाव न हो। उन्होने यह भी बताया कि अबतक 1 लाख 20 हजार कि0मी0 सड़कों को गढ्ढा मुक्त किया गया है। विद्युतीकरण का कार्य समभाव से प्रदेश के सभी जनपदों में कराया जा रहा है। अबतक 23 लाख परिवारांे को निःशुल्क विद्युत कनेक्शन देने का कार्य किया गया है। विकास की प्रक्रिया को बिना भेदभाव के आगे बढ़ाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने अपने सम्बोधन में आगे कहा कि अराजकता, भ्रष्टाचार पैदा करने का प्रयास करने वाले के साथ सरकार सख्ती से निपटेगी। उन्होने कहा कि प्रदेश की 22 करोड़ जनता को सुरक्षा प्रदान करने के दायित्व का निर्वहन सरकार कर रही है। इसके अतिरिक्त किसानों के साथ-साथ नवजवानों को रोजगार के हित में भी कार्यवाही की जा रही हैै। उन्होने बताया कि 42 हजार पुलिस की भर्ती होगी। भर्ती पूरी तरह पारदर्शी एवं निष्पक्ष होगी और इसमंे कही भी गड़बड़ी पायी गयी तो दोषी को सीधे जेल होगा। उन्होने यह भी कहा कि इसके अतिरिक्त 1 लाख 38 हजार शिक्षकों की भी भर्ती होगी ताकि प्रतिभावान युवाआंे को लाभ मिल सकें। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रदेश के गन्ना विकास मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि पूर्वाच्चल के रोजगार/बेहतरी के लिए यह आसवनी एवं एथनाल प्लाण्ट का लोकार्पण प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा किया गया है। उन्होने कहा कि पूर्वाच्चल को चीनी का कटोरा कहा जाता था, लेकिन अब पूर्वाच्चल को चीनी का कटोरा कहा जायेगा। पूर्वाच्चल का नौजवान काफी ऊर्जावान है उनके हित मंे अधिक से अधिक योजनाएं संचालित की जा रही है। अपराध एवं भ्रष्टाचार को खत्म करने एवं विकास को आगे बढ़ाने का कार्य प्रदेश सरकार द्वारा की जा रही है। इस अवसर पर वन एवं पर्यावरण, जन्तु उद्यान एवं उद्यान मंत्री दारा सिंह चैहान ने अपने सम्बोधन में कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के हित एवं उनकी आय दोगुना करने की हेतु संकल्पित है और रू0 36 हजार करोड़ का कृषक ऋण मोचन योजना के तहत ऋण माफ किया है। वन एवं सहकारिता राज्य मंत्री उपेन्द्र तिवारी ने कहा कि प्रदेश के 86 लाख किसानों का रू0 36 हजार करोड़ का ऋण सरकार द्वारा माफ किया गया है। कार्यक्रम के अन्त में प्रमुख सचिव गन्ना ने संजय भुसरेड्डी ने सभी के प्रति आभार ज्ञापित किया। इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र शुक्ल, विधायक अरूण यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश राय, मण्डलायुक्त के. रविन्द्र नायक, डीआईजी विजय भूषण, जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिंह, पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी, मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक सिंह आदि उपस्थित रहे।
Blogger Comment
Facebook Comment