.

आजमगढ़ के विकास में कोई कोताही नहीं होगी -मंत्री सुरेश राणा

आजमगढ़ :उत्तर प्रदेश के चीनी उद्योग एंव गन्ना विकास राज्यमंत्री सुरेश राणा ने कहा कि आजमगढ़ में स्थापित चीनी मिल धन के अभाव में बंद हो गई थी लेकिन सरकार ने 56 करोड़ रूपये आवंटित कर एंव आसवानी वं एथनाल प्लान्ट का लोकापर्ण कर ये संदेश दे दिया है कि आजमगढ़ के विकास में कोई कोताही नहीं बरती जायेगी। उन्होने प्रदेश के सीएम की जमकर तारीफ की। कहा कि मुख्यमंत्री के प्रयास से प्रदेश का विकास तेजी से हो रहा है। प्रदेश प्रगति के पथ पर है। इसी कारण पूरे देश में योगी आदित्यनाथ को सबसे लोकप्रिय सीएम का दर्जा दिया गया। उन्होने कहा कि पूर्वांचल चीनी का कटोरा था लेकिन सपा बसपा की गलत नीतियो के चलते ये उद्योग पूरी तरह बंद हो गया। इन सरकारो ने केवल जनता को छला और लूटा लेकिन वर्तमान सरकार का किसानो पर विशेष ध्यान है। सरकार ने पहले किसानो का कर्जा माफ किया। इसके बाद अब सरकार का ध्यान गन्ना मिलो के आधुनिकीकरण एंव पूर्नउद्यार पर है। उन्होने दावा किया कि सरकार पूनः पूर्वांचल में चीनी उद्योग को बढ़ावा देगी। इसके लिए किसानो को गन्ना उत्पादन पर जोर देना होगा। गन्ना किसानो के लिए वरदान है। उनकी आर्थिक स्थिति को काफी मजबूती मिलेगी। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment