.

मऊ सांसद हरिनारायन राजभर का वाहन ट्रक से जा टकराया,सकुशल बचे

आजमगढ़ : मऊ लोकसभा क्षेत्र के सांसद हरिनारायन राजभर का वाहन सोमवार को अचानक एक ट्रक से जा टकराया। वैसे वह सकुशल बच गए लेकिन उनका वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। दरअसल वह मुबारकपुर थाना क्षेत्र के शाहगढ़ में आयोजित एक शोकसभा में शामिल होने आए थे। वापस लौटते समय हादसा हो गया।
मऊ लोकसभा सांसद हरिनरायन राजभर मुबारकपुर क्षेत्र के शाहगढ़ गांव स्थित विधायक श्रीराम सोनकर के पिता के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने आए थे। शाहगढ़ से मऊ के लिए जैसे ही रवाना हुए कि आजमगढ़ से मऊ जा रहे ट्रक को ओवरटेक करते समय अचानक उनका वाहन ट्रक से टकरा गया। इस घटना में सांसद बाल-बाल बच गए। दुर्घटना के बाद मौके से भाग रहे ट्रक को पुलिस ने पकड़ लिया। सांसद के प्रतिनिधि रामकृष्ण भारद्वाज ने थाने में ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर दी है। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment