.

.

.

.
.

मार्टिनगंज :समाजवादी पार्टी ने किया जबरदस्त धरना प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन



आजमगढ़: शनिवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश के सभी तहसील मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया था । इस क्रम मे आजमगढ़ के विधानसभा दीदारगंज के मार्टिनगंज तहसील मुख्यालय पर पार्टी के पूर्व मंत्री श्री राम आसरे विश्वकर्मा की अगुवाई में धरना प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता पूर्व विधायक मो०आदिल शेख, विधानसभा अध्यक्ष राम आसरे चौहान, राम अचल यादव, राम पलट यादव, विश्वनाथ राजभर, सुक्खू यादव, विभूति सरोज, शशिकान्त सरोज, राम नयन यादव, महेन्द्र यादव, हवलदार विन्द मो आसिम चन्द्रिका प्रसाद यादव आफताब अहमद सहित सभी कार्यकर्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किये। धरने को सम्बोधित करते हुए श्री विश्वकर्मा ने कहा कि जब से भाजपा सरकार बनी है तब से लगातार हत्या बलात्कार डकैती लूट की घटनाएं बढी है। प्रदेश में जंगलराज कायम हो गया है। कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गयी है। आलू, धान और गन्ना का किसान बर्बाद हो गया है ।फसलों का लाभकारी मूल्य नहीं मिल रहा है। बिजली की दरो में बेतहाशा वृद्धि की गयी है।खाद का दाम बढा दिया गया। महगांई चरम सीमा पर पहुच गयी। कर्ज माफी के नाम पर किसानों को ठगा जा रहा है और उनके साथ मजाक किया जार हा है। नौ महीने की सरकार में नौजवानों को एक नौकरी नहीं दी गयी।गोरखपुर में चार सौ बच्चों की मौत आक्सीजन की कमी के चलते हो गयी और योगी सरकार महोत्सव करने में ब्यस्त है। भाजपा सरकार में विकास का काम नहीं हुआ और सरकार समाजवादी सरकार के कामो को अपना काम बताकर झूठ बोल रही है और उसका उद्घाटन कर रही है। भाजपा पिछडे वर्गो के आरक्षण को खतम करने की साजिश कर रही है। पूर्व विधायक आदिल शेख ने कहा की भाजपा सरकार सपा सरकार के कामो की जांच कराके जनता का ध्यान विकास के मुद्दे से भटकाना चाहती है। इसलिये हमारी मांग है कि प्रदेश सरकार किसानो को आलू, धान, गन्ना का लाभकारी मूल्य दिलाये। पूरे प्रदेश की जनता को 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराये। बिजली की दरो मे बेतहाशा वृद्धि को वापस ले। सपा सरकार में लागू मुफ्त पढाई, मुफ्त दवाई मुफ्त सिचाई की ब्यस्था लागू करे। अखिलेश यादव जी द्वारा लागू की गयी समाजवादी पेंशन योजना को लागू कर गरीबों महिलाओं को समाजवादी पेंशन दिया जाय। दीदारगंज विधानसभा की स्वीकृत विकास की योजनाओं का बजट जारी कर उसे पूरा किया जाय। प्रदेश में जंगलराज खतम किया जाय और कानून व्यवस्था का राज कायम किया जाय। अंत में पूर्व मंत्री विश्वकर्मा ने धरना प्रदर्शन मे आये हुये सभी कार्यकर्ताओं और किसानो का आभार प्रकट किया। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment