मार्टीनगंज: आजमगढ़ : रविवार को स्थानीय तहसील क्षेत्र के दर्जन भर से अधिक गांव में सरकारी जमीनों पर हुए अतिक्रमण को उप जिलाधिकारी के निर्देश पर तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार के नेतृत्व में पुलिस फोर्स की उपस्थिति में हटाया गया। तहसील क्षेत्र में चिन्हित सरकारी जमीन पर हुए आक्रमण को खाली कराने का निर्देश उप जिलाधिकारी इंद्रभा न तिवारी द्वारा दिया गया था । उसका सज्ञांन लेते हुए तहसीलदार मनीष कुमार द्वारा राजस्व एवं लेखपालों की टीम बनाकर के दर्जन से अधिक गांवों में सरकारी जमीन पर हुए अवैध निर्माण को हटवाया गया । तहसीलदार मनीष कुमार द्वारा बनगांव में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर बनाए गए सूअर बाड़ा को हटवाया तथा गांव में अन्य चिन्हित जगहों पर जहां सरकारी जमीन पर अतिक्रमण हुआ था सभी को हटवाया। इसी तरह राजस्व निरीक्षक रामचरन द्वारा सिकरौर सहबरी में ,राम सिंगार राजस्व निरीक्षक द्वारा पकडवल, राजस्व निरीक्षक रण बहादुर द्वारा दुबारा में तथा बिजौली में विजेंद्र सिंह द्वारा, तम्मर पूरण् में राजा रामपाल द्वारा पसिका में,विजेंद्र सिंह द्वारा तथा अन्य जगहों पर तहसीलदार के निर्देश पर सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाया गया। प्रशासन की इस कार्यवाही से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। तहसीलदार मनीष कुमार का कहना है कि प्रत्येक गांव में चिन्हित सरकारी जमीन पर हुए अतिक्रमण को टीम बनाकर खाली कराया जाएगा। जरूरत पड़ने पर पुलिस फोर्स का सपोर्ट लिया जाएगा।
Blogger Comment
Facebook Comment