आजमगढ़। कप्तानगंज थाने की पुलिस ने गांव में सरकारी कार्य से गए लेखपाल के साथ मारपीट करते हुए उसे कुल्हाड़ी के प्रहार से घायल कर देने के आरोप में नामजद किए गए तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। घायल लेखपाल धनराज राम का आरोप है कि रविवार की दोपहर वह कप्तानगंज क्षेत्र के मुखलिसपुर गांव में सरकारी कार्यवश गए हुए थे। उसी दौरान गांव के रामसमुझ उर्फ सम्हारु व उसके बेटे चंदन सहित तीन लोगों ने कुल्हाड़ी से प्रहार कर लेखपाल को घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर नामजद आरोपियों के खिलाफ कप्तानगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कर घटना की छानबीन शुरु कर दी गई है।
Blogger Comment
Facebook Comment