.

.

.

.
.

भारत रक्षा दल का सामूहिक भोज: जाति ,धर्म का बंधन तोड़ सभी ने खायी खिचड़ी


आजमगढ़: समाज में व्याप्त जातिवाद, छुआ-छूत, ऊंच-नीच का भेदभाव मिटाने को संकल्पित भारत रक्षा दल द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी सामूहिक खिचड़ी भोज का आयोजन स्थानीय मेहता पार्क में बड़े ही धूमधाम से आयोजित किया गया।
खिचड़ी भोज के आयोजन में लगे कार्यकर्ताओं ने बताया कि संगठन की स्थापना देश-समाज से अन्याय शोषण भ्रष्टाचार के विरूद्ध संघर्ष के साथ सामाजिक कुरीतियों जैसे जातिवाद छुआ-छूत, ऊंच-नीच के खात्मा के लिए हुआ। अपने स्थापना काल से ही संगठन अपने उद्देश्यों को जन जन तक पहुंचाने में लगा हुआ है। उसी क्रम में हम प्रत्येक वर्ष खिचड़ी भोज का आयोजन करते चले आ रहे है, हमें अब ज्यादा खुशी हो रही है कि और लोग भी सामाजिक हित में आकर खड़े हो गये है। खिचड़ी भोज का आयोजन लोगों की भागीदारी से होता है। आज के इस खिचड़ी भोज में डा पुष्पेन्द्र कुमार सिंह (रेडियो डाइग्नोस्टिक) प्रभा स्कैनिंग का विशेष योगदान रहा। संगठन उनके प्रति आभारी है। साथ ही हमारे कार्यकर्ता जिले के विभिन्न स्थानों पर पूरे सप्ताह खिचड़ी भोज का आयोजन करके समाज को एक अच्छा संदेश दे रहे है। हमारा उद्देश्य है कि हम पूरे जनपद के प्रत्येक गांव में इस तरह का आयोजन कर समाज में व्याप्त कुरीतियों को सफाया कर सकते है। इस मौके पर सैकड़ो लोग खिचड़ी भोज में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष हरिकेश विक्रम श्रीवास्तव, भारद के जिलाध्यक्ष उमेश सिंह गुड्डू, मो0 अफजल, डा राजीव पाण्डेय, अजय सिंह, मनीष कृष्ण साहिल, निशीथ रंजन तिवारी, आलोक शर्मा, आशीष मिश्रा, रामजन्म निषाद, दुर्गेश श्रीवास्तव, अतुल श्रीवास्तव, द्वारिकाधीश पाण्डेय, राजेश अस्थाना, सुनील वर्मा, सौरभा मिश्रा, विजय कुमार गौतम, जावेद अंसारी, नसीम, जैनेन्द्र चौहान, प्रदीप चौहान, अमित वर्मा, राजन अस्थाना आदि कार्यकर्तागण मौजूद रहे।


Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment