आजमगढ़: अखिल भारतीय कायस्थ महासभा युवा इकाई का गठन हो गया जिसमे रजनीश श्रीवास्तव प्रदेश उपाध्यक्ष व मयंक श्रीवास्तव जिलाध्यक्ष मनोनीत किये गए ।अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश अध्यक्ष युवा सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने आज़मगढ़ के रजनीश कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट को प्रदेश उपाध्यक्ष युवा व मयंक कुमार श्रीवास्तव को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। रैदोपुर स्थित एक सभागार में आयोजित बैठक में भगवान श्री चित्रगुप्त की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर व आरती करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया उसके उपरान्त कार्यकारिणी को घोषणा की गयी। इस अवसर पर सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया की कायस्थ समाज बुद्धजीवी समाज है, इसको एकजुट करने के लक्ष्य से अभाकाम कार्य कर रही है, अभाकाम के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव व प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिन्हा जी की अनुमति से आज आज़मगढ़ की युवा इकाई की घोषणा की गयी है, जिसमें रजनीश कुमार श्रीवास्तव को ;प्रदेश उपाध्यक्ष युवा व जिला प्रभारी आज़मगढ़ मयंक कुमार श्रीवास्तव को जिलाध्यक्ष , जिला उपाध्यक्ष अभिनव श्रीवास्तव,गौरव प्रसाद श्रीवास्तव,वैभव अस्थाना, जिला महामन्त्री आकाश गौड़(गीत),आकाश दीप सिन्हा, जिला मंत्री साकेत श्रीवास्तव, संकल्प श्रीवास्तव(राहुल),हर्ष श्रीवास्तव, राहुल श्रीवास्तव, रविकांत श्रीवास्तव जिला कार्य समिति सदस्य अनूप श्रीवास्तव, नंदन श्रीवास्तव, नवनीत श्रीवास्तव,विभव श्रीवास्तव को मनोनीत किया गया है।
Blogger Comment
Facebook Comment