आजमगढ़: राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर शुक्रवार को भारत रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने 24 नवम्बर से चल रहे वस्त्र वितरण अभियान के क्रम में शुक्रवार को स्थानीय कलेक्ट्रेट चौराहे पर जरूरतमंदों में वस्त्र वितरण कर स्वामी विवेकानन्द का जन्मदिवस मनाया। वस्त्र वितरण अभियान में लगे कार्यकर्ताओं ने कहाकि अपने महापुरूषों व क्रांतिवीरों को आदर्श मानकर उनके बताये मार्गों पर चलकर समाज निर्माण के लिए संकल्पित हम भारत रक्षा दल के लोग यह कार्य विगत 10 वर्षों से निरन्तर करते चले आ रहे है। सबसे खुशी की बात यह है कि अब जनता काफी जागरूक हो चुकी है वह जरूरतमंदों को बहुत कुछ देने को तैयार है। यह वस्त्र वितरण जनता के सहयोग से हो रहा है हम उन लोगों का धन्यवाद देते है। साथ ही युगपुरूष, महामानव स्वामी विवेकानन्द के विचारों का अंगीकार करते हुए हमारे संगठन ने तय किया है कि हम किसी असहाय व मजबूर को भूखा नंगा नहीं रहने देंगे। इसके लिए हम सभी ने व्यवस्था भी कर लिया है। आज वितरण कार्यक्रम में सैकड़ो जरूरतमंद लोगों ने खुशी खुशी कपड़ा लिया। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मनीष कृष्ण साहिल, सभाजीत पाण्डेय, सौरभ मिश्रा, विपिन गुप्ता, सुनील वर्मा, विनोद यादव, रवि प्रकाश, मोहम्मद अफजल, उमेश सिंह गुड्डू, हरिकेश विक्रम श्रीवास्तव, निशीथ रंजन तिवारी आदि कार्यकर्तागण मौजूद रहें।
Blogger Comment
Facebook Comment