.

जगह-जगह हुआ कंबल वितरण,गरीबों के खिले चेहरे

लालगंज/मार्टिनगंज:आजमगढ़ : तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत दुबावा में तहसीलदार के हाथों कम्बल पाकर गरीबों के चेहरे खिल गए और उन्होंने ग्राम प्रधान एवं तहसीलदार के कार्यों की जमकर सराहना की। तहसील क्षेत्र में सरकार द्वारा गरीबों को चिन्हित कर के कम्बल वितरण करने की व्यवस्था की गई थी। यह सुन ग्राम पंचायत दुबावा के ग्राम प्रधान वेद प्रकाश यादव ने गरीबों को कंबल देने की व्यवस्था की। उन्होंने एक सौ एक कंबल लाकर पूरे ग्राम पंचायत के गरीबों को चिन्हित कर अपने दरवाजे पर तहसीलदार मनीष कुमार के द्वारा कंबल वितरण कराया। तहसीलदार मनीष कुमार ने बताया कि गरीबों की सेवा ही सच्ची सेवा है। ठंड के चलते कितने गरीबो काफी परेशानी सामना करना पड़ता है। आज ग्राम प्रधान द्वारा जो यह पुनीत कार्य किया गया है वह काबिले तारीफ है। समाज में हर बर्ग को गरीबों की सेवा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि गरीबों की सेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं है। इस अवसर पर नंदलाल गौतम, बंसराज,निसार अहमद,सीताराम,रामचंद्र,मोहम्मद कलीम सहित ग्रामीण उपस्थित थे। इसी क्रम में लालगंज विधान सभा क्षेत्र के भाजपा नेता व प्रमुख समाज सेवी धर्मेन्द्र सिंह पप्पू के गिड़ऊर स्थिति आवास पर रविवार को गरीब व असहाय लोगो में कम्बल वितरण किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व सांसद दरोगा प्रसाद सरोज रहे। इस अवसर पर दरोगा प्रसाद सरोज ने कहा की आज जो यह कम्बल वितरण किया जा रहा हैं। यह बहुँत ही पुनीत कार्य हैं आज भी बहुत से लोग हैं जिनके पास रहने के लिये घर नहीं हैं सोने के लिये चादर नहीं हैं ऐसे में अगर कोई ऐसा कार्य करता हैं तो उनके लिए वह मसीहा के बराबर हैं। ठण्ड के इस मौसम में यह जरुरी हैं। बहुत लोगो के पास भगवान ने धन दिया हैं लेकिन बहुत कम लोग हैं जो समाज में ऐसा पुनीत कार्य करता हैं। इस अवसर पर धर्मेन्द्र सिंह पप्पू ने कहा की हमें गरीबो की सेवा करके ही सुख मिलता हैं। हम हमेशा इसी तरह गरीब व असहायों की सेवा करते रहेंगे। इस अवसर पर धर्मेन्द्र सिंह,शैलेन्द्र सिंह,गुडडू,वरिष्ठ अधिवक्ता नागेन्द्र सिंह,बंटी राय,ग्राम विकास अधिकारी अजित सिंह,प्रधान रामसमुझ कन्नौजिया,प्यारे समेत आदि लोग थे। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment