.

सामुदायिक रेडियो पर योग मंच करेगा योग के लिए लोगों को जागरूक

आजमगढ़: जिले के हर घर तक लोगों को योग की जानकारी देने के लिए योग मंच द्वारा आज अंजान शहीद स्थित वॉइस ऑफ आजमगढ़ सामुदायिक रेडियो स्टूडियो में योग पर चर्चा की गई जिसमें योग मंच के रवि प्रकाश यादव ने स्टूडियो की प्रवक्ता सीमा श्रीवास्तव और सुनील यादव के साथ योग प्राणायाम और आसन पर विस्तार पूर्वक चर्चा की। जिसका प्रसारण बुधवार को जनपद के कुछ हिस्सों में किया जाएगा। योग चर्चा में रवि प्रकाश यादव ने बताया कि योग से बड़ी से बड़ी बीमारियों से छुटकारा पाया जा सकता है और योगाभ्यास जब भी करें तो किसी अच्छे योग शिक्षक के सानिध्य में करें क्योंकि गलत तरीके से योगाभ्यास करने से भी हमारे शरीर पर बहुत दुष्प्रभाव पड़ता है। रवि प्रकाश यादव ने योग मंच के योगचार्य श्री देव विजय यादव के द्वारा दिए जा रहे लोगों के निशुल्क प्रशिक्षण की भी बात रखी और उन्होंने कहा कि यदि किसी को योग की दीक्षा लेनी है तो वह कुंवर सिंह उद्यान में आकर सुबह 5:00 से 7:00 निशुल्क योग की दीक्षा ले सकता है। उन्होंने बताया कि योग मंच का उद्देश्य है कि जनपद के सभी लोगों को योग की बारीकियां निशुल्क सीखने को मिल सके इसके लिए योग मंच लगातार प्रयास कर रहा है।  

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment