.

बिलरियागंज :टैंपो व स्कार्पियों में टक्कर, 07 घायल

आजमगढ़ : बिलरियागंज थाना क्षेत्र के सियरहा बाजार के निकट स्थित सेठारी गांव के समीप सोमवार की दोपहर को सवारी से भरी टैंपो व स्कार्पियों में आमने-सामने टक्कर हो गयी। इस दुर्घटना में टैंपो सवार सात यात्री घायल हो गए। घायलों में तीन की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य का इलाज एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार सभी घायल सोमवार को दिन में लगभग ग्यारह बजे शहर के बिलरिया की चुंगी के समीप से घर आने के लिए एक टैंपो पर सवार हुए थे। टैंपो जैसे ही सियरहा बाजार के सन्निकट स्थित सेठारी गांव के पास पहुंची तभी सामने से आ रही स्कार्पियों से टकरा गयी। दुर्घटना के बाद स्कार्पियों सवार अपनी गाड़ी मौके पर ही छोड़कर भाग खड़े हुए। इस दुर्घटना में टैंपो पर सवार सात यात्री घायल हो गए। घायलों की चीख पुकार से कोहराम मच गया था। आस पास के ग्रामीणों ने सभी घायलों को आनन-फानन में वाहन से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी । सूचना पाकर बिलरियागंज थानाध्यक्ष विजय प्रकाश यादव भी मौके पर आ गए। एसओ ने ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को एक वाहन से नजदीकी अस्पताल भेजवाया। डॉक्टरों ने तीन घायलों की हालत गंभीर देख उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए घायलों में 48 वर्षीय असलम पुत्र स्व. सिराजुद्दीन ग्राम भगतपुर थाना बिलरियागंज, 22 वर्षीया जमीना बानो पत्नी इरफान ग्राम कुर्थीपुर थाना बिलरियागंज, 35 वर्षीया सुग्गी पत्नी अतीक अहमद ग्राम शेखूपुर थाना तहबरपुर के निवासी हैं। जरीना  बानों व सुग्गी आपस में सगी बहनें हैं। अन्य घायलों में 35 वर्षीया साइना पत्नी रहीम, साइना की दस वर्षीया पुत्र समीर पुत्र रहीम निवासी कस्बा रौनापार, 45 वर्षीया कमलावती देवी पत्नी सुबाष, 55 वर्षीया सिरताजी देवी पत्नी नगई ग्राम नोदौरा थाना बिलरियागंज की निवासिनी बतायी गयी हैं। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त स्कार्पियों व टैंपो को अपने कब्जे में कर थाने पर खडी़ करवा दिया। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment