.

राहुल के राष्ट्रिय अध्यक्ष होने पर जिले के कांग्रेसियों में हर्ष

आजमगढ़। जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष हवलदार सिंह की अध्यक्षता में जिला कांग्रेस कार्यालय पर एक बैठक सोमवार को आयोजित की गयी। जिसमें अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर राहुल गांधी को निर्विरोध चुने जाने पर कांग्रेसजनों ने अपार हर्ष एवं खुशियां मनाते हुए मिठाईयां बांटी गयी। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष की दीर्घायु होने की कामना की गयी।
बैठक में जिलाध्यक्ष हवलदार सिंह ने कहाकि कांग्रेसजन ही नही बल्कि देश आवाम आशा व विश्वास भरी नजरों से राहुल गांधी की ओर देख रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी देश के किसान, मजदूर, नौजवानों की समस्याओ के निराकरण हेतु निरन्तर संघर्षरत है। हम कांग्रेसजनों को पूर्ण विश्वास है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी सशक्त व गतिशील होगी।
इस अवसर पर चन्द्रपाल यादव, बेलाल अहमद, सुरेन्द्र सिंह, जयनरायन चौहान, रामअवध यादव, बिजेश्वर सिंह, ब्रिजेश नन्दन पाण्डेय, अनुराग तिवारी, डा सुधाकर राम, संगीता चौहान, प्रदीप यादव, कुलदीप राम, पंकज मोहन सोनकर, राजेश सिंह पटेल, पांचू पासवान, रामविजय निषाद, संत विजय निषाद, हरिलाल यादव, कपिल दूबे आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment