आजमगढ़। जिला वॉलीबाल एसोसिएशन द्वारा आयोजित जनपद स्तरीय दो दिवसीय वालीबाल चैम्पियनशिप का समापन धूमधाम से हुआ। चैम्पियनशिप में फाइनल मुकाबला नेहरू क्लब व ककरहटा के बीच खेला गया। जिसमें नेहरू क्लब आजमगढ़ की टीम ने 25-22 और 25--13 से खिताब पर कब्जा जमाया। सदर विधायक दुर्गा प्रसाद यादव एवं पूर्व मंत्री वसीम अहमद व कमला यादव पूर्व एमएलसी ने खिलाड़ियों को सील्ड देकर पुरस्कृत किया। चैम्पियनिशप के अंतिम दिन पूर्व सेमीफाइनल मैच ककरहटा और बैरीडीह तथा नेहरू क्लब तथा कोटिला के बीच हुआ। जिसमे 21-09 व 21-14 से ककरहटा की टीम एवं 21-09 व 21-14 से नेहरू क्लब ने फाइनल में प्रवेश किया। इन दोनों टीमों के बीच पहले चरण का मुकाबला बेहद रोमांचक रहा लेकिन नेहरू क्लब की टीम ने बेहतर खेल को प्रदर्शित करते हुए 25-22 और 25-13 अंक के अंतर् से खिताब पर कब्जा जमाया। इस मुख्य अतिथि सदर विधायक दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि खेल के माध्यम से स्वास्थ्य तो बेहतर होता ही है वहीं खेल आपसी सौहार्द को बढ़ाने का काम करते है। उन्होंने आयोजक टीम को बधाई देते हुए कहा कि इस आयोजन के जरिये गांव के खिलाड़ियों को मैनपुरी में 19 से 23 दिसम्बर से आयेजित राज्य स्तरीय मुकाबले में जिले का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिल रहा है निश्चित तौर पर इसके माध्यम से जनपद में वालीबाल खेल व खिलाड़ियों को मजबूती मिलेगी। इसके बाद पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, वसीम अहमद व कमला यादव पूर्व एमएलसी ने विजयी टीम को शील्ड प्रदान कर पुरस्कृत किया । इसके बाद मैच रेफरी शेषनाथ कुशवाहा व सहायक रेफरी विनोद सिंह को भी सम्मानित किया। जिला वालीबाल एसोसिएशन के सचिव वीरेंद्र सिंह ने बताया कि प्रदीप कुमार यादव, बृजेश यादव, मो असहद, शेरू, नोमान अहमद, अब्दुल्ला, मो राफे, आरिफ, आतिफ, उसैद, मो आमिर, माज अहमद, मो सईद, मो सैफ, जीशान, मो अतहर, आकिब, जीशान, अहमद, फरहान, तनवीर, मो सैफ, मो सरफराज खान समेत 23 खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शिविर का 11 दिसम्बर से सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर नेहरू क्लब मेहता पार्क में आयोजित किया है। प्रशिक्षण के दौरान सर्वश्रेष्ठ 12 खिलाड़ियों का चयन मैनपुरी में आयोजित राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा। अंत में जिला वालीबाल एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेन्द्र यादव, सचिव वीरेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष देवेंद्र यादव, राकेश सिंह ने सभी के प्रति संयुक्त रूप से आभार प्रकट किया। इस अवसर पर रामाधीन सिंह, विजेन्द्र सिंह, डा विनय सिंह यादव, राजेन्द्र यादव, शशिकांत यादव, रविकांत यादव, रईस, जलालुद्दीन आदि सहित भारी संख्या में वालीबाल प्रेमी मौजूद रहे।
Blogger Comment
Facebook Comment