.

वालीबाल एसोसिएशन के तत्वाधान में जिला चैम्पियनशिप का आयोजन 7 दिसम्बर से

राज्य स्तरीय वालीबाल चैम्पियनशिप के लिए खिलाडियों का चयन होगा 
आजमगढ़। जिला वालीबाल एसोसिएशन आजमगढ़ के तत्वाधान में दो दिवसीय जिला वालीबाल चैम्पियनशिप का आयोजन 7 दिसम्बर से किया जा रहा है।
आयोजन के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी देते हुए जिला वालीबाल एसोसिएशन के संरक्षक व आयोजन समिति के सचिव डा0 विनय यादव ने बताया कि प्रदेश के मैनपुरी में राज्य स्तरीय वालीबाल चैम्पियनशिप 19 दिसम्बर से आयोजित है जिसमें प्रतिभाग करने के लिए जिले 12 उत्कृष्ट खिलाड़ियों का चयन होना है। इसके लिए एसोसिएशन के तत्वाधान में नगर के मेहता पार्क में दो दिवसीय जिला वालीबाल चैम्पियनशिप का आयोजन 7 दिसम्बर से किया जा रहा है। जिसमें 20 से 25 टीमें शामिल होंगी। इस चैम्पियनशिप का उद्घाटन जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह द्वारा गुरूवार को 11.00 बजे से किया जायेगा। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय प्रशिक्षक चौधरी दरिया सिंह मौजूद रहेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व एमएलसी कमला प्रसाद यादव, एलए खान, डा स्वास्ति सिंह, डा अमित सिंह, डा पीयूष सिंह, अरविन्द अग्रवाल होंगे। डा0 श्री यादव ने आगे कहाकि इस आयोजन के माध्यम से हर गांव के खिलाड़ियों को एक प्रोत्साहन देने का प्रयास किया जा रहा हैं ताकि खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया जा सकें।
एसोसिएशन के सचिव विरेन्द्र सिंह ने कहाकि इस प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 12 उत्कृष्ट खिलाड़ियों का चयन होगा। जिन्हे आजमगढ़ टीम का प्रतिनिधित्व करना होगा। इस प्रतियोगिता के जरिए सभी प्रतिभाओं को एक नया प्लेटफार्म मिलेगा। श्री सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता का समापन सदर विधायक दुर्गा प्रसाद यादव करेंगे। प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए योगेन्द्र यादव, राकेश सिंह, विजेन्द्र सिंह, डा रामाश्रय शर्मा, राजेन्द्र यादव का विशेष सहयोग रहेगा।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment