.

समाधान दिवस:शिकायतों का निस्तारण मौके पर जा स्थिति को जानने के बाद करें-जिलाधिकारी

आजमगढ़ 05 दिसम्बर 2017 -- जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिंह की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील निजामबाद में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर कुल 163 मामलें आये जिसमें से 06 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। जिसमें 109 राजस्व विभाग के, 30 पुलिस विभाग के, 10 विकास विभाग के तथा 14 अन्य विभाग के मामलें शामिल है, तथा शेष मामलो में जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हए कहा कि मामलों का जल्द से जल्द निस्तारण करना सुनिश्चित करें ।
इस अवसर पर आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने चन्द्र भूषण सिंह ने जन समस्याओं के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश देते हुए कहा कि जन समस्यओं के प्रति संवेदनशील होकर उसका समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें। सम्पूर्ण समाधान दिवस शासन की प्राथमिकता हैै और इसकी निरन्तर शासन स्तर पर मानिटरिंग की जाती है।
जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिंह ने उप जिलाधिकारी निजामाबाद को निर्देशित करते हुए कहा कि भूमि विवाद से सम्बन्धित मामलों को एकत्रित करते हुए स्वंय राजस्व एवं पुलिस के अधिकारियों से समन्वय बना कर उसका निस्तारण करना सुनिश्चित करें।
उन्होने लेखपालों को निर्देशित करते हुए कहा कि तालाब, पोखरी, भीटा एवं चारागाह की जमीनों पर से अवैध कब्जा को हटवाना सुनिश्चित करें यदि अवैध कब्जा नही हटता है तो एफआईआर दर्ज करायी जायेगी।
जिलाधिकारी को एसोसिएशन फाॅर एडवोकेसी एण्ड लीगल इनीशिएटिव्स द्वारा फरीहा, संजरपुर राजपुर तथा सुल्तानपुर के ग्रामीणों के समस्या से अवगत कराया गया कि उनका राशन कार्ड अभी तक नही बना है, राशन मानक के अनुसार वितरित नही हो रहा है तथा अपात्रों को शामिल किया गया है इस पर जिलाधिकारी ने जिला आपूर्ति अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि तत्काल मामलें का निस्तारण करना सुनिश्चित करें ।
इसी क्रम में जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिंह ने तहसील निजामाबाद के समस्त लेखपालों , कानूनगों, तहसीलदार को निर्देशित करते हुए कहा कि फरियादियों द्वारा भूमि विवाद से सम्बन्धित कोई आवेदन पत्र प्राप्त होने पर मौके पर जाकर उसका निस्तारण करना सुनिश्चित करें ।
इस अवसर पर जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिंह ने आईजीआरएस, सम्पूर्ण समाधान दिवस के मामलों के समयबद्ध गुणवत्तायुक्त निस्तारण के निर्देश देते हुए अधिकारीयों  से कहा कि प्राप्त मामलों के शिकायतों का निस्तारण मौके पर जाकर स्थिति को जानने के बाद करें। यदि शिकायत कर्ता निस्तारण से सन्तुष्ट नही है तो दोबारा निस्तारण की कार्यवाही करें।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 एसके तिवारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा0 वीके सिंह, परियोजना निदेशक दुर्गादत्त शुक्ल, जिला विकास अधिकारी विजय कुमार, उप जिलाधिकारी निजामाबाद श्री वागी शुक्ला, तहसीलदार मनीष कुमार, नायब तहसीलदार जया सिंह सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं पुलिस के अधिकारी भी उपस्थित रहें। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment