.

उलेमा कौंसिल अध्यक्ष मामला : पथराव में पुलिस वाहन का शीशा टूटा,एसपी ने कहा दर्ज होगा मुकदमा


कब्र से निकली गयी विवाहिता की लाश , बढ़ गया तनाव 
आजमगढ। उलेमा कौंसिल राष्ट्रीय अध्यक्ष की रिश्ते में बहु की हत्या और सबूत नष्ट करने का मामला और गरमा गया। सोमवार की सुबह एसडीएम के नेतृत्व में कब्र से फाौजिया का शव निकाल कर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा गया। वही मृतका के परिजन का आरोप है कि सोमवार की शाम को पोस्ट मार्टम हाउस से वापस होते हुए घर जा रहे थे कि जैसे ही वह शहर कोतवाली क्षेत्र के रहमतनगर चहुचे कि तभी कुछ मनबढोंं युवको ने उन पर हमला बोल दिया। सूचना मिलने पर पहुंची डायल 100 की वाहन पर भी पथराव कर दिया गया जिससें वाहन क्षतिग्रस्त हो गया । हालकि कोई भी लिस कर्मी घायल होने की सूचना नही है लेकिन वाहन का शीशा टूटने की बात है । सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे एसपी अजय साहनी ने मौके का निरीक्षण किया और कार्रवाई का निर्देश दिया। एसपी अजय कुमार साहनी ने कहा पीड़ित पक्ष से तो मुकदमा दर्ज ही किया जा रहा है साथ ही पुलिस की भी तरफ से मुकदमा दर्ज किया जाएगा । जो भी दोषी होगें उन्हे बख्शा नही जायेगा। सुरक्षा की दृष्टि से रहमतनगर में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। इस सबंध में शहर कोतवाल योगेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि नामजद मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment