आजमगढ़ : बाल स्वास्थ्य पोषण माह के तहत शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक सिंह ने जिला महिला चिकित्सालय में पांच बच्चों को विटामिन 'ए' की खुराक पिलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि नौ दिसंबर से 10 जनवरी 2018 तक यह कार्यक्रम जिले में चलाया जाना है। प्रत्येक बुधवार व शनिवार को निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार बीएचएनडी सत्रों पर एएनएम द्वारा नौ माह से पांच साल तक के बच्चों को विटामिन 'ए' की अतिरिक्त खुराक पिलाई जाएगी। इसके अतिरिक्त बच्चों का वजन, कुपोषण की पहचान, स्तनपान को बढ़ावा, घरेलू नमक की जांच के साथ ही टीकाकरण का कार्य भी संचालित किया जाएगा। इस मौके पर एसीएमओ डा. वाईके राय, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. संजय सहित संबंधित मेडिकल अफसर उपस्थित थे।
Blogger Comment
Facebook Comment