.

बिलरियागंज हत्याकांड :एमएमएस बना ब्लैकमेल करने के चलते हुई थी युवक की ह्त्या

आजमगढ़ : जिले के बिलरियागंज थाना क्षेत्र में युवक की हत्या के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने हत्यारोपी ग्राम प्रधान को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त असलहा भी बरामद कर लिया है ।
बतादे कि गोरखपुर जिले के बेतियाहाता निवासी विभांशु पाण्डेय का शव बिलरियागंज थाना क्षेत्र के भदांव गांव के पास मिला था। पुलिस ने जांच शुरू किया तो मामला प्रेम-प्रपंच का निकला। पुलिस अधीक्षक अजय साहनी ने बताया कि दिनांक-08.12.2017 को विभांशु प्रताप पाण्डेय उर्फ विभु निवासी-कल्याणपुर, बासगांव, बिलरियागंज की गोली मारकर हत्या के सम्बन्ध में विवेचना के दौरान पता चला कि उपरोक्त मृतक की हत्या श्याम नारायण राय पुत्र स्व. राधेश्याम राय, निवासी-कल्याणपुर, बांसगाव, थाना-जीयनपुर, आजमगढ़ द्वारा की गई है। उपरोक्त अभियुक्त कल्याणपुर, बांसगाव का ग्राम प्रधान भी है तथा मृतक विभांशु प्रताप पाण्डेय उर्फ विभु का करीब 2 वर्षो से उसी गांव की एक लडकी से सम्बन्ध था तथा मृतक द्वारा लडकी की आपत्तिजनक एमएमएस बनाकर उसके परिवार में और ग्राम प्रधान श्याम नारायण राय के मोबाइल पर भेजा जाता था और धमकियां दी जा रही थी । जांच में पता चला की इसी बात को लेकर दशहरा के समय मृतक व अभियुक्त के बीच विवाद हुआ था जिसके सम्बन्ध में अभियुक्त के विरूद्ध थाना-जीयनपुर पर धमकी व आपराधिक हमले से सम्बन्धित अभियोग पंजीकृत कर चालान किया गया था। दिनांक-07.12.2017 को समय-11ः00 बजे रात्री में मृतक गोरखपुर से स्विफ्ट कार से कल्याणपुर पहुचा जहां रास्ते में पहले से चौराहे पर इंतजार कर रहे अभियुक्त ने गाडी रोक लिया तथा वाद-विवाद के दौरान अभियुक्त श्याम नारायण राय ने अपनी पिस्टल से गोली मार दिया और फोन करके अपने भाई सत्यम उर्फ रजनीश को मौके पर बुला लिया। दोनो ने मिलकर मृतक को उसी की स्विफ्ट कार में रखकर चुनहवा मालटारी होते हुए भदांव उच्च प्राथमिक विधालय के पास नहर में फेंककर गाडी वहां से 700 मीटर आगे खेत में छोडकर पैदल भाग गये। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment