.

आजमगढ़: चकमाली में इण्डेन गैस एजेन्सी का हुआ भव्य उद्घाटन

आजमगढ़ : जिले के मिर्जापुर ब्लाक के ग्राम चकमाली में इण्डेन गैस सर्बिस का उद्घाटन ब्लाक प्रमुख बलवंत यादव ने फीता काट कर किया। उन्होंने कहा की ग्रामीणों को इस रसोई गैस सर्बिस सेंटर से लाभ मिलेगा। उन्हें अब ईंधन गैस के लिए दूर नही जाना पड़ेगा, खासबात यह है की अब गांव के लोग भी रसोई गैस का लाभ उठा सकेंगे। इस अवसर पर तमाम लोगों को गैस कनेक्शन वितरित किया गया। इस अवसर पर महाप्रधान विश्वास यादव ,विनोद सिंह ,अभिमन्यु सिंह ,एबी सिंह, जगदम्बा सिंह, फकरे आलम खान, विकास सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment