लालगंज: आजमगढ़ : बाल विकास परियोजना कार्यालय लालगंज, तरवां, ठेकमा व पल्हना ब्लाक की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश उपाध्यक्ष द्रौपदी सिंह के नेतृत्व में तीसरे दिन भी तहसील परिसर में क्रमिक अनशन पर बैठीं रहीं। ब्लाक अध्यक्ष बिंदु सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार के मनमानी रवैए से आंगनबाडी कार्यकर्ताओं का धरना क्रमिक अनशन के रूप में चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक हमारी मांगें पूर्ण नहीं होती हैं तब तक क्रमिक अनशन व भूख हड़ताल चलता रहेगा। इस दौरान उन्होंने उपजिलाधिकारी अभय कुमार मिश्र को मुख्यमंत्री को संबोधित 13 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। धरने में जिलामंत्री उषा ,सिंह पल्हना ब्लाक अध्यक्ष रंभा सिंह , ब्लाक अध्यक्ष तरवां शारदा देवी, ब्लाक लालगंज मंत्री विमलेश, सुमन तिवारी, बालासिंह , संगीता चौहान आदि थे।
Blogger Comment
Facebook Comment