.

ज्योति निकेतन स्कूल में पुलिस अधीक्षक ने किया छात्राओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक


आजमगढ़ : प्रदेश सरकार और पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर नारियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा मनाया जा रहा नारी सुरक्षा सप्ताह के तहत शुक्रवार को नगर के प्रतिष्ठित ज्योति निकेतन विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी ने छात्र छात्राओं और उपस्थित शिक्षकों को अपनी सुरक्षा के लिए जागरूक किया तथा सुरक्षा के लिए छात्राओं को शपथ दिलाई। इस दौरान पुलिस टीम ने उपस्थित लोगों में महिला सुरक्षा के प्रति जागरूकता पैदा करते हुए उन्हें महिला सुरक्षा की कानूनी बारीकियों के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया । उन्होंने कहा कि नारी को आत्मनिर्भर बनने की जरूरत है। जब तक वह आत्मनिर्भर नहीं होंगी तब तक समाज से कुरीतियां दूर नहीं हो पाएंगी। इसलिए शिक्षित होने के साथ ही सभी आत्मनिर्भर बनने की कोशिश करें। समय-समय पर प्रशासन व पुलिस का सहयोग भी लेती रहें। इस कार्यक्रम में पुलिस द्वारा सभी को घरेलू हिंसा, महिला सुरक्षा संरक्षण अधिनियम 2005, दहेज प्रतिषेध अधिनियम,अनैतिक देह व्यापार एवं रोकथाम, स्त्री प्रतिषेध अधिनियम व पास्को एक्ट के विषय में भी अवगत कराया गया । वही विपरीत परिस्थितियों में डटकर मुकाबला करने हेतु शासन द्वारा संचालित हंड्रेड नंबर 1090, एंटी रोमियो, टिव्टर सेवा, व महिला सुरक्षा हेतु संचालित अन्य उपायों के विषय में भी छात्रों छात्राओं को जागरुक किया गया। इस अवसर पर पुलिस टीम में एसपी सिटी , नगर कोतवाल के अलावा विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर लुइस ब्रैग्स , नारी शक्ति संस्थान की सदस्य व तमाम शिक्षकगण उपस्थित रहे। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment