आजमगढ़ : मुबारकपुर थाना क्षेत्र के मुहब्बतपुर स्थित बाबू नक्की सिंह स्मारक महाविद्यालय में शुक्रवार की दोपहर में शासन के निर्देश पर प्रदेश भर में दिसंबर माह के प्रथम पखवारे में नारी सुरक्षा व महिला सशक्तिकरण जागरूकता अभियान चलाया गया। 4 दिसंबर से लेकर 10 दिसंबर तक महिला सुरक्षा सप्ताह की कड़ी में थानाध्यक्ष अनूप कुमार शुक्ला ने महाविद्यालय की छात्राओं को प्रोत्साहित किया की महिलाओं के साथ हो रही घटनाओं में वह मुखर रहे और आत्म बल बढ़ा कर कार्य करें महाविद्यालय के सभागार में इस कार्यक्रम में घरेलू हिंसा महिला सुरक्षा संरक्षण अधिनियम 2005, दहेज प्रतिषेध अधिनियम,अनैतिक देह व्यापार एवं रोकथाम, स्त्री प्रतिषेध अधिनियम व पास्को एक्ट के विषय में भी छात्राओं को बताया गया। वही विपरीत परिस्थितियों में डटकर मुकाबला करने हेतु शासन द्वारा संचालित हंड्रेड नंबर 1090, एंटी रोमियो, टिव्टर सेवा, व महिला सुरक्षा हेतु संचालित अन्य उपायों के विषय में भी छात्रों छात्राओं को जागरुक किया गया। इस अवसर पर प्रबंधक देवेंद्र कुमार सिंह, डॉ प्रेम बहादुर सिंह, हरेंद्र प्रसाद सिंह, संतोष कुमार मिश्रा, बृजेश राजभर, गोविंद यादव, श्रीमती प्रीती यादव समस्त छात्राएं व शिक्षकगण उपस्थित थे ।
Blogger Comment
Facebook Comment