जौनपुर: "स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूंगा" विषय पर जनपदीय स्तर पर 10 दिसंबर को भाषण प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसके लिए पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलसचिव संजीव सिंह ने महाविद्यालयों को पत्र भेजा है। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा संदर्भित भाषण प्रतियोगिता के लिए जनपदों में नोडल सेंटर बनाए गए हैं। जौनपुर में तिलकधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, आजमगढ़ में शिबली नेशनल कॉलेज, गाजीपुर में पीजी कॉलेज, मऊ में डीसीएसके, इलाहाबाद में हड़िया पीजी कॉलेज को सेंटर बनाया गया है। प्रत्येक जनपद से प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को पुनः विश्व विद्यालय स्तर पर 12 दिसंबर को प्रतियोगिता कराया जाएगा। इसमें प्रथम स्थान पाने वाले विद्यार्थी को 29 दिसंबर 2017 को उच्च शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा सम्मानित किया जाएगा। विश्वविद्यालय स्तर पर प्रतियोगिता आयोजन करने के लिए वित्तीय अध्ययन विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉक्टर अजय द्विवेदी को संयोजक नामित किया गया है।
Blogger Comment
Facebook Comment